{"_id":"580125cd4f1c1b4a2c28eee0","slug":"ran-the-fastest-siren-sita","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौड़े मोहिनी, सीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौड़े मोहिनी, सीता
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
sports logo
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ब्लाक स्तरीय बाल मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिताएं ब्लाक मुख्यालयों में आयोजित की गईं। डिंगवाही के छात्रों ने दीवारी नृत्य प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग की दौड़ में शादाब व मोहिनी और प्राथमिक स्तर पर सीता देवी व पुरुषोत्तम ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बड़ोखर ब्लाक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, त्रिवेणी में शुक्रवार को जूनियर स्तर (बालक) 100 मीटर में शादाब (गोयरा मुगली) प्रथम, रोहित सिंह (पड़ुई) द्वितीय और रोशन तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में रोशन (पड़ुई) प्रथम, धीरज (गोयरा मुगली) द्वितीय और रोहित (पड़ुई) तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जूनियर स्तर (बालिका) 100 मीटर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नई बस्ती की 8वीं की छात्रा मोहिनी ने बाजी मारी। आरती (दुरेड़ी) दूसरे और कविता यादव (जारी) ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर में बोधी पुरवा की उर्मिला प्रथम, करबई की उर्मिला द्वितीय और दुरेड़ी की चंद्रकला तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर (बालिका) 200 मीटर में प्राथमिक विद्यालय, काशीपुर की छात्राओं का दबदबा रहा। सीता देवी ने प्रथम, फूलकली ने दूसरा और ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राथमिक स्तर (बालक) 100 मीटर दौड़ में पड़ुई के पुरुषत्तोम प्रथम और कतरावल के रोहित ने दूसरा और पड़ुई के रोहित ने तीसरा स्थान पाया। बालक वर्ग 200 मीटर में डिंगवाही के बलराम प्रथम और कतरवाल के महेश व रोहित क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
जूनियर स्तर (बालिका) खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय, मोहन पुरवा ने प्रथम और जारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। योगा में पचनेही प्रथम और पल्हरी दूसरे स्थान पर रही। जिमनास्टिक में पचनेही प्रथम और जूनियर स्तर कबड्डी में मोहन पुरवा ने पहला और जारी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बीएसए एसएन सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कनवारा की छात्राओं ने स्वागत गीत गाया।
डिंगवाही के छात्रों ने दीवारी नृत्य कर दिल जीता। एबीएसए जगत सिंह राजपूत (बड़ोखर), जयकरन प्रजापति (तिंदवारी) व शिवऔतार (महुआ), शिक्षक नेता आशुतोष त्रिपाठी, सुघर सिंह, माधुरी गुप्ता, रफीक, रमाशंकर तिवारी, विद्याभूषण पटेल मौजूद रहे। संचालन विधु कुमार त्रिपाठी ने किया।