{"_id":"277bbf97df4a42e63f435f96a109d505","slug":"rajiv-gandhi-remembered-on-death-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर याद किए गए राजीव गांधी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 21 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर फूल मालाएं चढ़ाई गईं और गोष्ठी हुई। शहर कांग्रेेस कमेटी ने मरीजों को अस्पताल में फल बांटे। राजीव गांधी डीएवी डिग्री कालेज में भी पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि भारत में कंप्यूटर क्रांति राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि राजीव गांधी के मिशन को आगे बढ़ाएं। प्रांतीय संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्र ने राजीव गांधी की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन
गोष्ठी को सेवा दल जिला मुख्य संगठक कैलाशनाथ वाजपेई सहित एमयू दुर्रानी, डॉ. केपी अकेला, पिप्पी चौरसिया, शोएब रिजवी, प्रशांत समुद्रे, शिवबली सिंह, राज कुमार गर्ग, डॉ.संजय द्विवेदी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन धर्मेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने गोल कोठी स्थित कैंप कार्यालय में गोष्ठी की। यहां प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश दीक्षित उपस्थित रहे। गोष्ठी के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल बांटे।
शहर अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता सहित श्याम मोहन वर्मा, अशोक चौहान, सैय्यद अल्तमश, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, संतोष गुप्ता, नाथूराम सेन, छेदीलाल धुरिया, अमित तिवारी, रामकिशोर वर्मा, रामगोपाल सिंह, बाबूराम निषाद आदि उपस्थित रहे।
उधर, राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर ने राजीव गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाए।
कहा राजीव गांधी दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। कंप्यूटर क्रांति उन्हीं की देन है। मनोज कुमार गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता, भारती गुप्ता, सरोज पांडेय, भीष्म कुमार, कालीचरन सेन आदि उपस्थित रहे।