{"_id":"5da0bfc28ebc3e013371d57b","slug":"rajaram-topped-the-100-meter-race-banda-news-knp519069011","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर दौड़ में राजाराम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर दौड़ में राजाराम अव्वल
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद में दौड़ में भाग लेते छात्र।
- फोटो : BANDA
बांदा। 64वीं क्षेत्रीय बालक/बालिका खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई। यह तीन दिन चलेगी। पहले दिन दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद आदि के मुकाबले हुए।
100 मीटर सीनियर बालक दौड़ में बांदा जीआईसी के राजाराम प्रथम, और सूरज कुमार द्वितीय रहे। बजरंग इंटर कालेज के राज वर्मा को तृतीय स्थान मिला। सब जूनियर में खानकाह इंटर कालेज के दीपक प्रथम, जीआईसी के रामकृष्ण द्वितीय व जितेंद्र वर्मा तृतीय रहे। बालिका सीनियर वर्ग में आर्य कन्या की मोहिनी को पहला, ओमर वैश्य बालिका कालेज की अभिलाषा को दूसरा और खानकाह इंटर कालेज की शिफा को तीसरा स्थान मिला। बालिका जूनियर में ओमर वैश्य बालिका कालेज की कृत्यांजलि प्रथम, जूनियर हाईस्कूल, खैराडा की अंजली को द्वितीय और आर्य कन्या की खुशी को तृतीय स्थान मिला।
सब जूनियर बालिका में खानकाह की अलीशा अव्वल, जीजीआईसी, बांदा की सिमरन द्वितीय और आर्य कन्या की साक्षी तृतीय रहीं। सब जूनियर बालक में जीआईसी के दिव्यांशु यादव व मोहित वर्मा क्रमश: प्रथम व द्वितीय और विद्या मंदिर इंटर कालेज के शिवम सिंह पटेल तृतीय रहे। गोला फेंक जूनियर बालक में विद्या मंदिर इंटर कालेज के आशीष कुमार को पहला, जीआईसी के विनोद को दूसरा और डीएवी के अजय कुमार तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद जूनियर बालक में जीआईसी के आवेश अव्वल रहे। आदर्श बजरंग कालेज के दीपक कुमार द्वितीय और जीआईसी बांदा के अवनीश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
समारोह का उद्घाटन जीजीआईसी की प्रिंसिपल बीना गुप्ता ने फीता काटकर और ध्वजारोहण के साथ किया। बीपी ओमर की प्रधानाचार्य लक्षणा पांडेय ने उन्हें बैज लगाकर स्वागत किया। कुमारी परी, अंशिका सोनी और राधिका द्विवेदी ने सरस्वती वंदना गाई। आदर्श बजरंग इंटर कालेज प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, आर्य कन्या प्रधानाचार्य शाइस्ता सिद्दीकी सहित क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र सिंह उपस्थित रहे। व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र सिंह चंदेल, रमेशचंद्र, शाहिद वली खां और रामदेव ने संचालन किया। बीपी ओमर बालिकाओं ने गजल, भजन, अंत्याक्षरी, नाटक, वाद-विवाद, कवि दरबार इत्यादि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।