फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   raid in kanshiram colony

कांशीराम कालोनी में पुलिस का छापा

Sun, 09 Aug 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 09 Aug 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
raid in kanshiram colony

शब्बीर हत्याकांड के बाद से पुलिस की नजरें कांशीराम कालोनियों पर टेढ़ी हैं। पुलिस इन्हें जरायम का अड्डा मानकर छापेमारी कर रही है। रविवार को हरदौली स्थित कांशीराम कालोनी में प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की मौजूदगी में टीम ने छानबीन की। हालांकि कुछ हाथ नहीं लगा, अवैध रूप से रहने वालों की सूची तैयार कर उन्हें आवास खाली करने की हिदायत दे दी गई।

विज्ञापन


ईद के दिन निम्नीपार कांशीराम कालोनी में मर्दन नाका निवासी शब्बीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तभी से इन कालोनियों में रहने वालों के प्रति पुलिस का रवैया सख्त हो गया।
विज्ञापन


रविवार को अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ल, उप जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह (नगर) व प्रभात कुमार (सदर) समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल ने हरदौली कांशीराम कालोनी में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर ब्लाक और आवास में रहने वालों की पड़ताल की। उनके आवंटन पत्र देखे। मेहमानों को भी नहीं बख्शा। लगभग तीन घंटे तक चली छानबीन में पुलिस के हत्थे कुछ नहीं लगा। इस दौरान अवैध रूप से रहने वालों की सूची तैयार कर उन्हें तुरंत आवास खाली करने की हिदायत दी।

जिन आवासों में ताले पड़े थे उनके बारे में भी पड़ोसियों से पूछताछ की गई। इस दौरान डूडा के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि पांच दिन पूर्व निम्नीपार कांशीराम कालोनी में छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध असलहे, चाकू व कारतूस बरामद किए थे।

एक आरोपी को भी पकड़ा था। अपर एसपी ने बताया कि दोनों कालोनियों में पुलिस गश्त तेज होगी। यहां ठहरने वाले बाहरी व संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी की जाएगी।

उत्पीड़न की शिकायत
बांदा। निम्नीपार कांशीराम कालोनी के बाशिंदों ने पुलिस उप महानिरीक्षक से पुलिस उत्पीड़न की शिकायत की। आरोप लगाया कि कालोनी में जुआड़खाने पुलिस की सांठगाठ से चलते हैं। शब्बीर हत्याकांड के बाद पुलिस का रवैया तानाशाही हो गया है। निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है।


जांच के नाम पर आवंटन पत्र फाड़ दिए गए। कुछ लोगों को पकड़ कर कोतवाली ले गए। बेकसूर साबित होने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बाशिंदों ने डीआईजी से उत्पीड़न रोकने और अपराधियों से सांठगाठ करने वाले पुलिस कर्मियों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की फरियाद की। शिकायतकर्ताओं में शमीम, फैज, करीम बख्श मंसूरी, हुस्ना, हिना, बब्ली, मुन्ना, शबी, नाजनीन आदि शामिल रहे।

                   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed