फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rahul's abuses are turning into votes: Keshav

वोट में बदल रही है राहुल की गालियां : केशव

Sun, 24 Nov 2024 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Rahul's abuses are turning into votes: Keshav
बांदा। उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में सरकार बनाने जा रही है। यूपी में सपा से कई सीटें छीन लीं। हर तरफ कमल है। झारखंड में करारी हार की समीक्षा होगी। उन्होंने महाराष्ट्र में जीत का श्रेय राहुल की गालियों को दिया। कहा, सपा तो समाप्त होने की स्थिति में पहुंच रही है।
विज्ञापन


शनिवार को उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य करीब 12 बजे बांदा आए। कृषि विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर हेलीकाॅप्टर से उतरने के बाद सर्किट हाउस पहुंचे और विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन रही है। यूपी के उपचुनाव में कई सीटें सपा से छीन ली हैं। समाजवादी पार्टी जल्द समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीब व पिछड़े वर्ग से आए प्रधानमंत्री सबका साथ सबका विकास कर देश ही नहीं विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहे हैं, लेकिन विपक्ष के नेता राहुल गांधी उन्हें गाली दे रहे हैं। उनकी गालियां वोट में बदल रही हैं। हर तरफ कमल ही कमल खिल रहा है। झारखंड में हार के सवाल पर कहा कि समीक्षा और चिंतन किया जाएगा। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री कौन होगा, यह पार्टी बैठक में तय करेगी। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा भी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed