फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Rahul's entry will badausa afternoon

बदौसा से आज दोपहर होगी राहुल की इंट्री

Thu, 15 Sep 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 15 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rahul's entry will badausa afternoon
अतर्रा स्थित एचआईसी ग्राउंड का निरीक्षण करते एसपीजी अधिकारी और कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। राहुल गांधी दलितों के घर खाने की शोहरत लेते रहे। वे यहां पहली बार किसी स्वतंत्रता सेनानी के घर दोपहर का भोजन करेंगे। इसे लेकर भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

इसके पूर्व आगमन पर राहुल गांधी ने नहरी गांव में भूख से मरे प्रजापति बिरादरी के गरीब के घर जाकर सांत्वना दी थी और कुछ खाना खाया था।

अन्य जिलों में भी उन्होंने अक्सर दलितों के घर खाना खाकर सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अबकी वे स्वतंत्रता सेनानी के घर लंच करेंगे। चित्रकूट से बांदा जिले की सीमा में दाखिल होते ही शुक्रवार को बदौसा कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विश्वेश्वर नाथ वाजपेई के घर जाकर परिजनों के साथ लंच करेंगे। एसपीजी ने स्वतंत्रता सेनानी का घर खंगाल कर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं।
विज्ञापन


किसी भी दलित या गरीब के घर के बजाय अबकी स्वतंत्रता सेनानी के यहां खाने को लेकर कांग्रेस नेताओं की दलील है कि राहुल जी जिस समय बदौसा पहुंचेंगे लंच का समय होगा। साथ ही स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों से मिलना भी हो जाएगा। स्व. वाजपेई का मकान नेशनल हाईवे के नजदीक है, जहां से राहुल गांधी को गुजरना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed