{"_id":"6519c179e7854352120357d4","slug":"purchasing-centers-for-jowar-and-millet-are-open-but-there-is-silence-banda-news-c-212-1-sknp1008-3067-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ज्वार, बाजरा के क्रय केंद्र तो खुले पर पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ज्वार, बाजरा के क्रय केंद्र तो खुले पर पसरा रहा सन्नाटा
विज्ञापन
बांदा। श्रीअन्न योजना के तहत समर्थन मूल्य पर ज्वार बाजरा की खरीद के लिए रविवार से क्रय केंद्र खुल गए। पहले दिन क्रय केंद्र सन्नाटा पसरा रहा। एक दाना मोटा अनाज बिकने के लिए नहीं आया।
शासन के निर्देश पर मंडी समिति अतर्रा, बांदा, तिंदवारी नरैनी सहित जनपद में ज्वार के 10 व बाजरा के आठ क्रय केंद्र खोले गए हैं। रविवार से समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू कर दी गई है। पहले दिन क्रय केंद्रों में खुले रहे और कांटा व बोरे भी उपलब्ध रहे। लेकिन कोई किसान बेचने के लिए नहीं आया। केंद्रों में पूरा दिन सन्नाटा पसरा रहा। प्रभारी विपणन अधिकारी समीर ने बताया कि क्रय केंद्रों पर सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। जिला कृषि अधिकारी से ज्वार, बाजरा बोने वाले किसानों की सूची मांगी गई है। ताकि उनसे संपर्क किया जा सके। किसानों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जनपद मुख्यालय में कंट्रोल रूम खोल दिया गया है। किसान खरीद संबंधी किसी भी समस्या के लिए फोन नंबर-9026109092 पर संपर्क कर सकते हैं। उनकी समस्या का तत्काल समाधान किया जाएगा।