फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Procession taken out in celebration of the Prophet's vows

पैगंबर की विलादत के जश्न में चिरागां के साथ निकाला जुलूस

Sun, 10 Nov 2019 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out in celebration of the Prophet's vows
बांदा में जुलूसे मोहम्मदी में शामिल अकीदतमंद। - फोटो : BANDA
बांदा। पैगंबरे इस्लाम की यौमे विलादत का जश्न जमकर मनाया गया। मुख्यालय सहित कस्बों में हरे परचमों और झांकी-झंडों वाले जुलूसे मोहम्मदी की धूम रही। सड़कें, इमारतें और मस्जिदें आदि रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग कर जश्ने चिरागां मनाया गया।
विज्ञापन

इस्लामी कैलेंडर के रबी अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाने वाला जश्ने मीलादुन्नबी में जुलूसे मोहम्मदी में उमड़ी भीड़ अबकी इस नजरिए से भी महत्वपूर्ण थी कि ठीक एक दिन पूर्व शनिवार को अयोध्या मसले का सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया था। लेकिन जुलूसे मोहम्मदी और जश्ने ईद मीलाद में इसका कहीं असर नजर नहीं आया। पूर्व संध्या से ही मुस्लिम इलाके बिजली की रोशनी से जगमगा उठे थे। युवाओं ने दिन-रात मेहनत कर जुलूसे मोहम्मदी के झंडे और झांकी तैयार की थी।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर विभिन्न मोहल्लों से आए झंडे-झांकियों के जत्थे कालवनगंज में शेख सरवर मस्जिद-खानकाह दरगाह रोड पर इकट्ठा हुए। 3 बजे मरकजी (केंद्रीय) कमेटी के पदाधिकारियों ने मंच से हरी झंडी दिखाकर जुलूस को रवाना किया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा (नगर) व राघवेंद्र सिंह (सदर), कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह सहित कई थानों का फोर्स और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरागत बैंड-बाजे और डीजे पर गूंजती नात और कव्वालियों के साथ जुलूस अपने निर्धारित रास्ते छिपटहरी, मर्दन नाका, शंकर गुरु चौराहा, छावनी, गूलरनाका, अमर टाकीज, अलीगंज होता हुआ देर रात अलीगंज पुलिस चौकी चौराहे पर सामूहिक सलाम पेश किए जाने के साथ खत्म हुआ।
आतिशबाज रशीद व अज्जन भाई ने रायफल क्लब ग्राउंड में आतिशबाजी का प्रदर्शन किया। शहर काजी मौलाना मेराज मसूदी उर्फ अकील मियां, डा.मोहम्मद शोएब, हाजी गुलाम मुस्तफा, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद इमरान अली राजू, हाजी फारूक अहमद, अब्दुल वहीद, अयूब खां, साबिर चौधरी, एआईएमआईएम अध्यक्ष वाजिद अली, आरिफ खां, हाजी अजीजुस्समद, हाजी जाहिद अली, मोहम्मद शफीक, हमीद अहमद, अनवर सईद, नवाब मसूदी, रईस उर्फ बाबू इत्यादि शामिल रहे।
सौहार्द की विरासत को रखा बरकरार
बांदा। सारी दुनिया को इंसानियत का पैगाम देने वाले पैगंबरे इस्लाम की यौमे विलादत के जुलूसे मोहम्मदी में मुल्क के प्रति मोहब्बत और कौमी एकता की कई नजीरें पेश आईं। अयोध्या फैसले का असर नजर नहीं आया। सौहार्द की परंपरा को बरकरार रखते हुए अबकी भी हिंदू धर्मावलंबियों ने जुलूसे मोहम्मदी में ठंडा पानी और चाय वितरित की। चौक बाजार में व्यापारी नेता अमित सेठ भोलू, पूर्व चेयरमैन वैश्य राजकुमार राज और व्यापारी गोरेलाल उर्फ मुन्ना आदि ने जुलूस में शामिल लोगों को शरबत और चाय बांटी। उनका स्वागत किया।
व्यापारी नेता संतोष कुमार गुप्त, दीपक गुप्त, मनीष गुप्ता, प्रदीप जडिय़ा, नईम नेता आदि भी शामिल रहे। उधर, मर्दन नाका में स्थानीय कमेटी द्वारा विभिन्न झांकियों और झंडों को शील्ड और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने ट्राफी सौंपी। पूर्व सभासद तौफीक, अंसार अहमद सिद्दीकी इत्यादि शामिल रहे। मर्दन नाका पुलिस चौकी के पास स्थानीय युवाओं की कमेटी ने पानी के पाउच बांटे।
मुल्क की मोहब्बत का भी दिया पैगाम
बांदा। जुलूसे मोहम्मदी में विभिन्न रंगों की पगड़ी और पोशाकों से सजे-धजे युवक और किशोर तथा बच्चों में अपने मुल्क के प्रति सम्मान भी साफ नजर आया। बड़ी संख्या में युवक और किशोर अपने हाथों में तिरंगे लिए थे। कुछ ने तो अपने गालों में रंग से तिरंगा बनवाया था। झांकियों में भी तिरंगे लहराते रहे। भारत के नक्शे की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें नारा लिखा गया था कि ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (अजमेर) का हिंदुस्तान जिंदाबाद।
चाक-चौबंद रही प्रशासन और पुलिस व्यवस्था
बांदा। अयोध्या फैसले के अगले ही दिन मनाई गई जश्ने ईद मीलाद में प्रशासन और पुलिस ने पूरी सतर्कता बरती। पूर्व संध्या से ही शुरू हुआ गश्त रातभर जारी रहा। रविवार को दिनभर यूपी-112, बाइक टीम व पुलिस की टुकडिय़ां जगह-जगह तैनात रही और गश्त किया।

जुलूस के समय शाम को पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, अपर एसपी एलबीके पाल, सिटी मजिस्ट्रेट पीके सिंह, तहसीलदार अवधेश निगम ने फोर्स के साथ भ्रमण किया। अलीगंज पुलिस चौकी में अफसरों का यह अमला देर तक डटा रहा। उधर, सीओ आलोक मिश्रा व राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस का जत्था ड्रोन से निगरानी करता रहा।

जुलूसे मोहम्मदी में झांकी।

जुलूसे मोहम्मदी में झांकी।- फोटो : BANDA

बांदा में जुलूसे मोहम्मदी का नजारा।

बांदा में जुलूसे मोहम्मदी का नजारा।- फोटो : BANDA

बांदा में जुलूसे मोहम्मदी में राष्ट्रीय ध्वज लहराते युवक।

बांदा में जुलूसे मोहम्मदी में राष्ट्रीय ध्वज लहराते युवक।- फोटो : BANDA

ड्रोन कैमरे से जुलूसे मोहम्मदी पर नजर रखते सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और पुलिस बल।

ड्रोन कैमरे से जुलूसे मोहम्मदी पर नजर रखते सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और पुलिस बल।- फोटो : BANDA

बांदा में जुलूसे मोहम्मदी में भारत के नक्शे के साथ सजाई गई झांकी।

बांदा में जुलूसे मोहम्मदी में भारत के नक्शे के साथ सजाई गई झांकी।- फोटो : BANDA

जुलूसे मोहम्मदी को झंडी दिखाकर रवाना करते मरकजी कमेटी के पदाधिकारी।

जुलूसे मोहम्मदी को झंडी दिखाकर रवाना करते मरकजी कमेटी के पदाधिकारी।- फोटो : BANDA

जश्ने ईद  मीलाद पर सजाई गई बांदा की नवाबी जामा मस्जिद।

जश्ने ईद मीलाद पर सजाई गई बांदा की नवाबी जामा मस्जिद।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed