{"_id":"670020e72b2426c90b0fdc77","slug":"priya-and-akankshas-tlm-is-the-best-banda-news-c-212-1-bnd1005-116446-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: प्रिया व आकांक्षा का टीएलएम सर्वश्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: प्रिया व आकांक्षा का टीएलएम सर्वश्रेष्ठ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें जनपद भर के विद्यालयों से शिक्षकों ने अपने टीएलएम का प्रदर्शन किया। गणित विषय में जीआईसी बबेरू की शिक्षिका प्रिया पटेल तो अंग्रेजी विषय में जीआईसी बांदा की शिक्षिका आकांक्षा त्रिपाठी के टीएलएम को सर्वश्रेष्ठ सम्मान मिला।
डीआईओएस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की ओर से तैयार की गई शिक्षण अधिगम सामग्री को जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया। कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों से संबंधित हिंदी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र और नागरिक शास्त्र विषय के टीएलएम शामिल रहे।
हिंदी में राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग की कीर्ति कसौंधन, अंग्रेजी में जीआईसी बांदा की आकांक्षा त्रिपाठी, गणित में जीजीआईसी बबेरू की प्रिया पटेल, भौतिक विज्ञान में जीआईसी मटौंध के गोविंद प्रसाद, रसायन विज्ञान में जीजीआईसी कोर्रही की कुमारी अंजली का टीएलएम सबसे अच्छा रहा।
विज्ञापन
जीव विज्ञान में जीजीआईसी तिंदवारी की गरिमा सिंह, इतिहास में राजकीय हाईस्कूल करहिया के आलोक कुमार सिंह, भूगोल में जीजीआईसी बांदा की विनीता धुरिया, अर्थशास्त्र में राजकीय हाई स्कूल हथौड़ा के अमित गुप्ता, नागरिकशास्त्र में राजकीय हाईस्कूल सबादा की रेखा जायसवाल का टीएलएम सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया।
जनपद स्तर पर सर्वश्रेष्ठ घोषित टीएलएम मंडल स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस विजय पाल सिंह ने सभी को प्रमाण पत्र वितरित किया।
निर्णायक डाॅ. जितेंद्र वाजपेयी, डाॅ.सुनील यादव, डाॅ.अतुल कुमार, डाॅ.एसएन त्रिपाठी व डाॅ. सलमान करीम रहे। कार्यक्रम में डायट प्रवक्ता रवि कुमार चौरसिया, अनिल कुमार सिंह पटेल, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, आरएस द्विवेदी, निशा त्रिपाठी, विमल कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।