फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Principals stopped MNREGA work against the commission

कमीशन के विरोध में प्रधानों ने रोके मनरेगा कार्य

Thu, 30 Jul 2020 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Principals stopped MNREGA work against the commission
तिंदवारी। मनरेगा के पक्के निर्माण कार्यों के बिलों को पास कराने के नाम पर ब्लॉक में चल रहे कमीशनबाजी को लेकर बीडीओ और प्रधान संघ आमने-सामने आ गए हैं। ब्लॉक कार्यालय में गुरुवार को बैठक में कोई हल न निकलने पर प्रधान संघ ने मनरेगा कार्यों को रोकने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

प्रधान संघ का आरोप है कि बिल भुगतान कर ट्रेडर्स व मजदूरों के खाते में पैसे भेजने के नाम पर अब तक प्रधानों से साढ़े छह फीसदी कमीशन लिया जाता था। अब इसे बढ़ाकर साढ़े 8 प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसे लेकर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ज्ञान सिंह यादव के साथ कई प्रधान ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां प्रधान संघ पदाधिकारियों और बीडीओ व वरिष्ठ लिपिक के बीच करीब दो घंटे वार्ता चली, लेकिन बेनतीजा रही। अंतत: प्रधान संघ ने मनरेगा कार्यों को रोकने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान संघ अध्यक्ष ने बताया कि इस समस्या का समाधान न होने तक मनरेगा कार्य नहीं कराए जाएंगे। उधर, बीडीओ अनुभा श्रीवास्तव ने कहा कि ये सब बेबुनियाद बातें हैं। इस तरह का कोई मामला नहीं है।

बेंदा प्रधान प्रतिनिधि विवेक कुमार सिंह, गोधनी प्रधान रमेशचंद्र पांडेय, पैलानी प्रधान राकेश कुमार चौरसिया, माटा प्रधान प्रतिनिधि मौजीलाल, महुई प्रधान प्रतिनिधि मलखे श्रीवास, नरी प्रधान महिपत सिंह, अमलोर प्रधान पप्पू निषाद, सांड़ी प्रधान पतिराखन सिंह, पलरा प्रधान प्रतिनिधि चंद्रपाल, भुजौली प्रधान प्रतिनिधि बृजेन्द्र सिंह, गरौंती प्रधान धीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed