फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Polling parties arrived, voting will take place today

Banda News: पोलिंग पार्टियां पहुंची, आज होगा मतदान

Tue, 06 Aug 2024 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Polling parties arrived, voting will take place today
बांदा। ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर मंगलवार को सुबह सात बजे से चुनाव होंगे। सोमवार को बबेरू, तिंदवारी व जसपुरा ब्लाक से 100 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। शाम तक मतदान कर्मियों ने पोलिंग स्टेशनों पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली।
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव में कुल 600 मतदान कार्मिकों को लगाया गया है। सोमवार को बबेरू, जसपुरा व तिंदवारी से कड़ी सुरक्षा के बीच जोनल मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोलिंग पार्टियां मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं।तिंदवारी ब्लाक के साड़ी व अमलोर गांव में पूर्व प्रधान पतराखन निषाद एवं प्रवीण सिंह प्रिया की बीमारी के चलते निधन के बाद उपचुनाव कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जोनल मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी पैलानी शशि भूषण मिश्रा ने साड़ी व अमलोर के बूथों का निरीक्षण कर पीठासीन अधिकारी व सहायक पीठासीन अधिकारियों को व्यवस्थाएं पूर्ण कराने को कहा। साड़ी गांव में चार बूथों पर करीब 2300 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। साड़ी गांव में सेक्टर मजिस्ट्रेट व अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण सुभेंदु सिंह रहेंगे। वहीं अमलोर गांव में राजेश कुमार को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साड़ी गांव में चार प्रत्याशी मैदान पर हैं। इनमें पूर्व दिवंगत प्रधान पतराखन निषाद का भतीजा विनोद कुमार निषाद, पूर्व प्रधान सीताराम निषाद, पंचम लाल प्रजापति व पंकज निषाद शामिल हैं। अमलोर गांव में पूर्व प्रधान जयकरण सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ गोरे सिंह ,राम नरेश निषाद , चुन्नू सिंह आदि प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उधर, जेपी शर्मा इंटर काॅलेज बबेरू से जिला पंचायत सदस्य वार्ड पांच व दो ग्राम प्रधान बदौली व मरका के उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। उधर, तिंदवारी ब्लाक में एडीओ पंचायत प्रदीप सिंह राणा की उपस्थिति में चुनाव कर्मी रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed