फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police stopped laborers traveling in Lucknow

लखनऊ कूच कर रहे श्रमदानियों को पुलिस ने रोका

Mon, 29 Jun 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police stopped laborers traveling in Lucknow
करतल। भंवरपुर (बिल्हरका) गांव में श्रमदान से खोदे गए नाला/नदी को ग्राम पंचायत और अधिकारियों के मनरेगा कार्य बता देने पर मुख्यमंत्री से शिकायत करने पैदल लखनऊ कूच कर रहे श्रमिकों को पुलिस और अफसरों ने घेर लिया। घंटों चली बहस और बातचीत के बाद अंतत: जांच का भरोसा दिलाने पर मजदूरों ने फिलहाल कूच स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह भंवरपुर से श्रमिकों का जत्था पैदल लखनऊ के लिए कूच कर रहा था। इसमें महिलाएं भी थीं। इस पर सुबह ही नरैनी क्षेत्राधिकारी रोहित यादव, कोतवाली प्रभारी गिरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और घेराबंदी कर मजदूरों को रोक दिया। नरैनी, कालिंजर, बिसंडा, अतर्रा आदि से भी फोर्स बुला ली। करतल चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, तहसीलदार सुशील कुमार सिंह, बीडीओ मनोज कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

श्रमिकों का कहना था कि लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिलकर पूरी दास्तां बताएंगे। पिछले कई मनरेगा कार्यों की अब तक मजदूरी भी नहीं मिली है। प्रधान और सचिव पर बंदरबांट का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में भंवरपुर पहुंचे प्रभारी जिला विकास अधिकारी कृष्ण करुणाकरण पांडेय ने श्रमिकों से बात की। श्रमिकों की पैरवी कर रहे विद्याधाम समिति के राजाभइया ने वार्ता की। श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि नाले की सफाई और खुदाई 52 लोगों ने श्रमदान से की थी।
इसका पैसा मनरेगा से निकालकर बंदरबांट कर लिया गया। इस पर जिला विकास अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई होगी। अंतत: अफसरों के आश्वासन और मान-मनौव्वल के बाद श्रमिकों ने फिलहाल लखनऊ यात्रा स्थगित कर दी।
चिंगारी संगठन के कार्यालय पर पुलिस तैनात
अतर्रा। भंवरपुर से मजदूरों के लखनऊ कूच को लेकर यहां भी सरगर्मी रही। नरैनी रोड पर स्थित चिंगारी संगठन के कार्यालय में सुबह से पुलिस तैनात कर दी गई। अधिकारी भी नजर रखे रहे। श्रमदान को मनरेगा कार्य बताने पर श्रमिक खफा हैं। चिंगारी संगठन से जुड़े राजाभइया श्रमिकों की पैरवी कर रहे हैं।

इसी के मद्देनजर उनके कार्यालय में पुलिस तैनात कर दी गई। एसडीएम जेपी यादव, क्षेत्राधिकारी सियाराम, इंसपेक्टर रविंद्र तिवारी सहित बदौसा थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति, फतेहगंज थाना के राधेबाबू, मयंक सिंह, तारा सिंह पटेल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed