फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,SDM,FIR,woman,son

ससुराल में युवती ने फांसी लगा जान दी

Sun, 07 Mar 2021 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
police,SDM,FIR,woman,son
बांदा। बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव स्थित ससुराल में शनिवार की रात युवती का शव फंदे पर लटका मिला। ससुराली फांसी लगाकर आत्महत्या बता रहे हैं। मृतका के दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। थाने में पति समेत चार के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात रोशनी (22) पत्नी राकेश उर्फ भट्टू का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दो डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। मृतका के जेठ रज्जन ने बताया कि सभी लोग मां के पास बैठे थे। कुछ देर बाद रोशनी अपने कमरे में चली गई और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की वजह नहीं बता सका। मृतका के पिता मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी श्यामलाल ने बताया कि रोशनी की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक पुत्र है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दहेज की मांग लेकर पुत्री को ससुरालीजन अक्सर प्रताड़ित करते थे। उसकी तहरीर पर थाना पुलिस ने पति समेत सास, जेठ व जेठानी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पति को हिरासत में लिया जाना बताया गया है।उ धर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पनगरा गांव में लक्ष्मी सिंह की 12 वर्षीय पुत्री स्नेह ने शनिवार की शाम गले में फंदा कस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया है। घटना की वजह परिजन नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
आर्थिक तंगी से युवक फांसी पर झूला
बांदा। शहर के परशुराम तालाब में ओमप्रकाश वर्मा (40) ने शनिवार की देर रात दरवाजा बंदकर पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रविवार को सुबह जानकारी होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई उदयभान वर्मा ने बताया कि ओमप्रकाश सिलाई कर परिवार पाल रहा था। आर्थिक तंगहाली के चलते कई दिनों से परेशान था। घटना वाली रात बड़े पुत्र अंकित के सिर पर हाथ फेरते हुए मेहनत से पढ़ने और आगे बढ़ने की नसीहत देकर दुलारता रहा। बाद में बच्चों को कमरे से बाहर कर दिया और फांसी लगा ली। (संवाद)
----------------
हादसे में महिला की मौत
बांदा। वाहन की टक्कर से अतर्रा नगर निवासी राजकुमारी की मौत हो गई। राजकुमारी किसी काम से फतेहगंज गई थी। शनिवार की शाम वाहन की टक्कर से वह घायल हो गई। उन्हें अतर्रा सीएचसी में भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों के न आने पर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है। (संवाद)
-----------------------
फायर ब्रिगेडकर्मी के घर चोरी
बांदा। महिला थाना व अलीगंज चौकी से चंद कदम दूर पुलिस क्लब में रह रहे फायर ब्रिगेड कर्मी/चालक के घर से बीती शनिवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के जेवर व नगदी चुरा ली। कमरे में रखा सामान बिखेर दिया। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना से अनभिज्ञता जताई है। (संवाद)
------------------
बंद रहता फोन, नहीं उठता बेसिक फोन
बांदा। सीएम के सख्त निर्देशों के बाद भी अधिकारी सीयूजी नंबर बंद रखते है। अग्निशमन विभाग के सीओ का रविवार की सुबह से शाम तक सीयूजी नंबर बंद रहा। उधर, बेसिक फोन का भी रिसीवर हटाकर रख दिया जाता है। गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती है। ऐसे में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मोबाइल नंबर बंद होना व बेसिक फोन न उठना हैरानी भरा है। जब कि दो दिन बाद मुख्यमंत्री का जनपद में भ्रमण है। (संवाद)

--------------
वेबिनार व सम्मान समारोह आज
बांदा। महिला दिवस पर सोमवार को जन शिक्षण संस्थान में महिला सशक्तीकरण, अधिकार एवं सुरक्षा और अधिकारों के प्रति वेबिनार का आयोजन किया गया है। डायरेक्टर अरुण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में कई ट्रेडों की प्रशिक्षार्णी छात्राओं को प्रमाणपत्रों का वितरण होगा। बेहतर कार्य करने वाली अनुदेशकों, छात्राओं सहित ब्राइडर मेकअप में यूपी स्टार का खिताब हासिल करने वाली छात्रा कृतिका तिवारी आदि को सम्मनित किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed