फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,mask,covid 19,IG,mandalayoukta

मंडल में 462 वाहनों का चालान, 2.58 लाख जुर्माना

Sat, 10 Apr 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
police,mask,covid 19,IG,mandalayoukta
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में आईजी के. सत्यनारायणा के निर्देश पर पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का चालान और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

चारों जिलों में 462 वाहनों का चालान हुआ और दो सीज किए गए। दो लाख 58 हजार रुपये शमन शुल्क वसूला गया। सबसे ज्यादा कार्रवाई मंडल मुख्यालय बांदा में हुई। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर चारों जनपदों की पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में यह चेकिंग अभियान चलाया। बगैर मास्क लगाए राहगीरों को भी रोका-टोका। संदिग्ध नजर आने वाले राहगीरों से पूछताछ की। उनके सामान चेक किए। हेलमेट या सीट बेल्ट बगैर वाहन चलाने वालों से भी पूछताछ हुई। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना से बचाव के उपाय न अपनाने और सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

इंसेट---
मंडल में वाहनों की चेकिंग व कार्रवाई----
कार्रवाई बांदा चित्रकूट हमीरपुर महोबा
दोपहिया चेकिंग 461 79 398 335
शमन शुल्क वसूली 103500 25,200 11,000 66,500
चालान 114 30 153 59
चार पहिया चेकिंग 125 00 176 85
शमन शुल्क वसूली 26,000 00 00 35,000
चालान 15 00 55 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed