Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   police,FIR,'Sadness but no complaint with son-in-law',RPF,team

रेलवे की बैटरी चोरी में छह गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
police,FIR,'Sadness but no complaint with son-in-law',RPF,team
बांदा। रेलवे की बैटरी चोरी में छह आरोपियों को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कबरई रेलवे स्टेशन में स्थित सब स्टेशन से 9 जनवरी की रात चोरों ने 28 बैटरी चोरी कर ली थी। आरपीएफ ने रेलवे संपत्ति चोरी अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध जांगिड के निर्देशन में गठित टीम ने शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के कई ठिकानों पर छापा मारकर अलीगंज से जितेंद्र गोयल उर्फ मोटी, खाईंपार निवासी छोटे भैया, शमीम खां व अकबर, बाकरगंज निवासी बाबूलाल गुप्ता और किलेदार पुरवा निवासी मनोज उर्फ भगवान दास को गिरफ्तार किया है। (संवाद)
विज्ञापन

-------------
पहले दिन नहीं बिके नामांकनपत्र
बबेरू, तिंदवारी में भी नहीं बिके नामांकनपत्र
प्रशासन ने जेसीबी से हटवाए होर्डिंग्स, बैनर
बांदा/बबेरू/तिंदवारी/अतर्रा। ग्राम प्रधान, डीडीसी, बीडीसी सहित ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों की बिक्री विकास खंडों में शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र नहीं बिके।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष बहादुर ने बताया कि नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र की कीमत 300 रुपये, सदस्य के लिए 150 रुपये, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 300 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 500 रुपये है। हालांकि, महिला व अनुसूचित जाति के प्रत्याशी को नामांकन पत्र आधी कीमत पर दिया जाएगा। बताया कि पहला दिन होने के कारण नामांकनपत्र नहीं बिके। नामांकनपत्रों की बिक्री के लिए 8 निर्वाचन अधिकारी व 72 सहायक निर्वाचन अधिकारी लगाए गए है। 17, 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 19, 20 अप्रैल को व नामांकन पत्र वापिस 21 को लिए जाएंगे। इसी दिन प्रतीक चिन्हों का आवंटन दोपहर 3 बजे से कार्य समाप्ति तक होगा। मतदान 29 अप्रैल को, मतगणना 2 मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बबेरू, तिंदवारी और अतर्रा में भी पहले दिन ग्राम प्रधान, सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई, लेकिन किसी ने नामांकनपत्र नहीं खरीदे। ब्लॉक परिसर में ग्राम प्रधान व सदस्यों के लिए नौ काउंटर बनाए गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए 10 काउंटर लगाए गए। प्रधान आरओ राजेश चौधरी व क्षेत्र पंचायत सदस्य आरओ ज्ञानेश बनाए गए। उधर, तिंदवारी में अधिसूचना जारी होने को लेकर ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। बांदा से पहुंचे आरओ, एआरओ, बीडीओ अमित कुमार यादव व एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। पहले दिन नामांकन पत्रों की बिक्री नहीं हो सकी। बीडीओ अमित कुमार यादव के मुताबिक अधिसूचना जारी होने को लेकर बैठक हुई है।

उधर, पंचायत चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही एसडीएम बबेरू महेंद्र प्रताप सिंह व नगर पंचायत कर्मचारियों ने जेसीबी से जगह-जगह लगी होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटाए गए। उधर, अतर्रा में एसडीएम सौरभ शुक्ला के निर्देश पर ईओ राम सिंह व जेई अरुण कुमार द्वारा नगर के विभिन्न जगहों में लगीं होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टर को कर्मचारियों ने हटाया। नगर पालिका की वाहन पर स्पीकर द्वारा नकली शराब से बचने के लिए सभी को चेतावनी दी गई। सीओ आनंद पांडेय, इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा पुलिस बल के साथ नगर में गश्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed