फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police Athletics topped the Allahabad

पुलिस एथलेटिक्स में इलाहाबाद अव्वल

Mon, 11 Jan 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 11 Jan 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police Athletics topped the Allahabad

बांदा। 19वीं अंतरजनपदीय इलाहाबाद जोन पुलिस

विज्ञापन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता खत्म हो गई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में इलाहाबाद का पलड़ा भारी रहा।

ज्यादातर ईनाम उसी की झोली में गए। मेजबान बांदा को दूसरा स्थान हासिल हुआ। अव्वल खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए।

पुलिस लाइन में आयोजित प्रतियोगिता में अंतिम दिन 800 मीटर दौड़ (पुरुष) में सोनू कुमार (हमीरपुर) प्रथम व मुकेश कुमार (बांदा) द्वितीय और महिला में मोनिका (इलाहाबाद) प्रथम व अनामिका तिवारी (हमीरपुर) द्वितीय रहीं।

 100 मीटर दौड़ पुरुष में धर्मेंद्र सिंह (इलाहाबाद) प्रथम व प्रशांत कुमार (बांदा) द्वितीय, महिला में विक्की (इलाहाबाद) प्रथम, सरला (बांदा) द्वितीय, ऊंची कूद (पुरुष) में प्रबल सिंह (बांदा) प्रथम व शकील (इलाहाबाद) द्वितीय, महिला वर्ग में सुष्मिता (इलाहाबाद) प्रथम व निराली (हमीरपुर) ने दूसरा स्थान पाया।

लंबी कूद पुरुष में शकील (इलाहाबाद) प्रथम, अमित सागर (हमीरपुर) द्वितीय, महिला में रश्मी (हमीरपुर) प्रथम, अभिलाषा (बांदा) द्वितीय, डिस्कस थ्रो व गोला फेंक में प्रभाकर मिश्र प्रथम व सर्वेंद्र कुमार (बांदा) द्वितीय, 5000 मीटर दौड़ पुरुष में लाल केसर (इलाहाबाद) प्रथम, सत्येंद्र कुमार (बांदा) द्वितीय, महिला वर्ग में मोनिका (इलाहाबाद) प्रथम, शांति (बांदा) द्वितीय रही।

भाला फेंक पुरुष में नवीन कुमार (बांदा) प्रथम, अवधेश कुमार (इलाहाबाद) द्वितीय व महिला में दीपिका पाल (हमीरपुर) प्रथम, क्रांति रैकवार (बांदा) द्वितीय, 1500 मीटर दौड़ महिला में अपर्णा पांडेय (इलाहाबाद) प्रथम, पुष्पलता (हमीरपुर) द्वितीय व पुरुष में मुकेश कुमार व दीपक द्विवेदी (बांदा) प्रथम व द्वितीय रहे।

त्रिकूद पुरुष में राजेश मिश्रा (प्रतापगढ़) प्रथम, प्रशांत कुमार (बांदा) द्वितीय, महिला में रंजना यादव (बांदा) प्रथम व विक्की (इलाहाबाद) द्वितीय रहीं। मंडलायुक्त एलवेंकटेश्वर लू और डीएम सुरेश कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे।

एसपी आरपी पांडेय, अपर एसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ सदर प्रभात कुमार, आरआई लालचंद्र चौधरी, क्रीड़ाधिकारी केपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed