फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Police arrested three robbers

पुलिस ने तीन लुटेरे दबोचे, एक फरार

Mon, 01 Jun 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 01 Jun 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three robbers

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक इनामी बदमाश सहित तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई बाइक समेत तमंचा व कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान लुटेरों का एक साथी फरार हो गया। दबोचे गए लुटेरों में एक लखन चित्रकूट में हुई एक हत्या का भी आरोपी है और उस पर एक हजार रुपये का इनाम है।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अभिमन्यु सिंह यादव ने बताया कि कमासिन थाना क्षेत्र के बेर्रांव गांव के मजरा अमरहिया पुरवा के पास घेराबंदी कर सूरज उर्फ लखन पुत्र दादू लाल (निवादा, गिरवां), अमित रैकवार पुत्र रामदीन (मुसीवां) और बृजेंद्र पुत्र भोला द्विवेदी (किटहाई) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


जबकि इनका साथी नरेश पुत्र शंभू (जमरेहीनाथ का पुरवा) भाग निकला। यह गिरोह कोतवाली क्षेत्र व कमासिन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांवों के आसपास लूटपाट कर रहा था। पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों ने 7 मई को अमलीकौर (तिंदवारी) निवासी मातादीन यादव की पल्सर बाइक लूटने के बाद बेर्रांव गांव में शराब ठेके के सेल्समैन को गोली मारकर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


9 मई को लोहरा गांव मोड़ पर एक और बाइक लूट ली थी। लखन पर 1,000 रुपये का इनाम घोषित था। डेढ़ साल पूर्व रौली गौंड़ा (चित्रकूट) में हुई हत्या में लखन का नाम आया था। गिरफ्तार आरोपियों को धारा 307, 504, 506, 379 व 411 और आर्म्स एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया। जहां से इन सभी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed