{"_id":"5f230ac98ebc3e63e5564e4c","slug":"pokeland-contractor-dies-by-consuming-poison-banda-news-knp574183277","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोकलैंड ठेकेदार ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोकलैंड ठेकेदार ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध परिस्थितियों में घर में अकेले युवा ठेकेदार की मौत हो गई। पत्नी ने पुलिस को दी सूचना में जहर से मौत बताई है। घटना के वक्त परिवार चित्रकूट में था। मृतक किराए पर पोकलैंड चलवाता था।
सीमावर्ती महोबा जिले के उतिया गांव निवासी शीवेंद्र कुमार उर्फ शीलू (35) पुत्र कल्याण सिंह कई साल से यहां इंदिरा नगर में किराए का मकान लेकर रहकर पोकलैंड मशीन चलवाता था। इन दिनों वह भरतकूप (चित्रकूट) में क्रशर में पोकलैंड लगाए था। शीवेंद्र अपनी पत्नी स्वाती सिंह और एक पुत्री के साथ चित्रकूट स्थित ससुराल में रह रहा था। बुधवार को वह प्रयागराज जाने की बात कहकर घर से निकला था।
गुरुवार को सुबह यहां इंदिरा नगर स्थित आवास में शव मिला। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पिता कल्याण सिंह ने बताया कि लॉकडाउन से वह कर्जदार हो गया था। आर्थिक तंगी थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि पत्नी ने लिखित सूचना में जहर से मौत होना बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जांच की जा रही है।