फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pledge to help poor children in their studies

गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद करने का संकल्प

Mon, 26 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pledge to help poor children in their studies
बांदा। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने वर्तमान समय में समाज का शैक्षिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव विषय पर गोष्ठी की। निर्णय लिया गया कि कायस्थ समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज को एकजुट करने और गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एक होटल में आयोजित गोष्ठी में उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार निगम ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में समाज को आगे बढ़ाना जरूरी है। होनहार गरीब बच्चों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने में हर संभव मदद करें। चित्रकूट के भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि प्रतिभा के बल पर हर क्षेत्र में कायस्थ समाज आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

अरुण निगम ने कहा कि समाज को एकजुट करने के लिए आयोजन होते रहने चाहिए। युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लव सिन्हा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कायस्थ समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार संघ पूर्व अध्यक्ष राकेश सिन्हा, सपा नेता प्रदीप निगम लाला, समाजसेवी दिनेश बासू, रजनीश मोहन श्रीवास्तव, मनीष निगम, डा. मनोज अस्थाना, निखिल सक्सेना, प्रसून श्रीवास्तव, विजय निगम, सौम्या श्रीवास्तव, संजीव निगम नील आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी की शुरुआत में भगवान चित्रगुप्त महाराज की आरती और पूर्व मंत्री स्वर्गीय जमुना प्रसाद बोस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर हुई। आयोजकों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। नरेंद्र सक्सेना, संजय निगम अकेला, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, डा. भानु भटनागर, सिद्धार्थ सिंह, रोहन सिन्हा, शिवम निगम, मोहित निगम, सत्यम श्रीवास्तव, शिवम खरे, नीतीश कुमार निगम, चित्रांश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed