{"_id":"6154a9ba8ebc3e09f1374c53","slug":"pledge-to-a-healthy-heart-with-signature-banda-news-knp655274894","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर के साथ स्वस्थ हृदय का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर के साथ स्वस्थ हृदय का दिलाया संकल्प
विज्ञापन
Pledge to a healthy heart with signature
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विश्व हृदय दिवस पर जिला अस्पताल में बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को स्वस्थ हृदय का संकल्प दिलाया गया। आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (एचडब्ल्यूसी) पर पहली बार इसका आयोजन किया गया। स्कूलों में खेलकूद, पोस्टर प्रतियोगिताएं हुईं।
सीएमओ डॉ. वीके तिवारी ने बताया कि गैर संचारी रोगों (एनसीडी) से होने वाली मौतों की संख्या में एक बड़ा हिस्सा अभी भी हृदय संबंधी रोगों का है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अब इस दिन को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के वार्षिक स्वास्थ्य कैलेंडर में शामिल कर लिया है। शिविर में योग और प्राणायाम के साथ लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच के साथ-साथ बीएमआई भी लिया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. एमसी पाल ने कहा कि पौष्टिक आहार के साथ नियमित व्यायाम करें। धूम्रपान बिल्कुल न करें। मूल्यांकन अधिकारी नरेंद्र मिश्रा ने वृद्धों को होने वाली डिमेंशिया बीमारी के बारे में बताया। डॉ. रामवीर सिंह ने तंबाकू से हृदय पर होने वाले नुकसान पर चर्चा की। डॉ. सुशील चतुर्वेदी, वर्षा गुप्ता, अंकिता धुरिया, शोभा देवी, मनीषा, रश्मी प्रजापति भी मौजूद रहे।