फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   please! Just 52 seconds to land the top

प्लीज! सिर्फ 52 सेकेंड देश को दीजिए

Sat, 13 Aug 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 13 Aug 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
please! Just 52 seconds to land the top
आर्य कन्या में छात्राओं को जानकारी देतीं टीचर्स। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ‘प्लीज! सिर्फ 52 सेकेंड देश के लिए दीजिए। स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराने के तत्काल बाद राष्ट्र के सम्मान में जहां भी हैं खड़े हो जाइए। इसके लिए पड़ोसी और हर नागरिक को प्रेरित कीजिए’। यह अनुरोध शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं ने आम लोगों से किया। खुद भी इस पर अमल करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


सोमवार को देश का 70वां स्वतंत्रता दिवस है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ ने इस पर्व को कुछ अनूठा बनाने की पहल की है। इसी के तहत 15 अगस्त को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर हरेक नागरिक से अपने स्थान पर मात्र 52 सेकेंड के लिए खड़े हो जाने का आह्वान किया है। ये 52 सेकेंड राष्ट्र को समर्पित होंगे। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की इस राष्ट्रीय मुहिम को उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद भी सांझा कर रही है।
विज्ञापन


परिषद के सभी पदाधिकारी और सदस्य स्कूल-कालेजों में छात्र-छात्राओं से इसके लिए अनुरोध कर रहे हैं। यह भी प्रेरणा दे रहे हैं कि रिक्शा चालक हो या व्यापारी, मजदूर पेशा हों या अधिकारी। देश के हर नागरिक को इस मुहिम में शामिल होने को प्रेरित करें। यहां तक कि महिलाएं अगर घर में आटा गूंथ रही हैं तो आठ बजकर 10 मिनट पर 52 सेकेंड के लिए खड़े हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने प्रार्थना के समय छात्रों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ और प्रधानाचार्य परिषद की साझा मुहिम की जानकारी दी। साथ ही इसमें शामिल होने का संकल्प दिलाया।


यह भी कहा कि परिवार और पड़ोस को भी प्रेरित करें। कालेज के उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद सिंह, अजय कुमार, संतोष सिंह, देशराज सिंह, दिनेश प्रसाद, सोनिया पटेल, अर्चना शुक्ला भी उपस्थित रहीं। उधर, आर्य कन्या इंटर कालेज में प्रधानाचार्य उर्मिला देवी, टीचर हेमलता सिंह, रंजना त्रिपाठी, संध्या, कुमारी पुष्पा आदि ने छात्राओं को ‘52 सेकेंड’ देश के नाम की जानकारी देकर उन्हें इस पर अमल करने का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed