फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Pilgrims bus crash, two women die

तीर्थ यात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, दो महिलाओं की मौत

Mon, 18 Feb 2019 11:14 PM IST
बांदा Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 18 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims bus crash, two women die
जम्मू के तीर्थ यात्रियों की हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त प्राइवेट बस।
बदौसा (बांदा)। जम्मू कश्मीर से कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे तीर्थ यात्रियों से भरी बस नेशनल हाईवे पर पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो महिला यात्रियों की मौत हो गई। लगभग एक दर्जन अन्य घायल हो गए। दोनों मृत महिलाएं जम्मू में आंगनबाड़ी पद पर कार्यरत थीं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार को सुबह करीब 6 बजे की है। जम्मू के कठुआ जनपद से 14 फरवरी को प्रयागराज के लिए रवाना हुए निजी बस में लगभग 55 तीर्थ यात्री थी। यह सुबह गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव के पास झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे में ढाबे के पास चालक स्टेयरिंग पर नियंत्रण खो बैठा और बस बेकाबू होकर सड़क किनारे लगे महुआ के पेड़ से तेज रफ्तार हालत में जा टकराई। नाले और चबूतरे में फंस गई।
विज्ञापन


बस में सवार ऊषा देवी (45) पत्नी नानकचंद्र और सुषमा देवी (65) पत्नी विजय कुमार की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। यह दोनों कठुआ जनपद में आंगनबाड़ी पद पर कार्यरत थीं। इनके अलावा ऊषा देवी का पुत्र राहुल (23), मंगतराम (65) पुत्र नंदलाल (बमियाल, पंजाब) और उसकी पत्नी निर्मला देवी (60), पुष्पा (60) पत्नी देशराज, सुनील (26) पुत्र धर्मपाल, पुष्पा देवी (45) पत्नी सोमराज (रडोर, पंजाब) को गंभीर चोटें आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके अतिरिक्त रानी (40), पुष्पा (35), गुलशन (38), पप्पू (40) तथा लगभग एक दर्जन अन्य यात्रियों का अस्पताल में उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शवों को मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीर्थ यात्री शिवमोहन व मंगतराम ने बताया कि तीर्थ यात्री दो बसों पर रवाना हुए थे। उधर, घायल तीर्थ यात्रियों को बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह व स्टाफ ने भोजन आदि की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed