फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   People moving around to pay tax, the municipality is refusing

टैक्स देने को घूम रहे लोग, पालिका कर रही इनकार

Thu, 05 Nov 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
People moving around to pay tax, the municipality is refusing
People moving around to pay tax, the municipality is refusing - फोटो : BANDA
बांदा। नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शहर के बाकरगंज/रामलीला ग्राउंड में लोगों की समस्याओं से अध्यक्ष मोहन साहू सहित नगर पालिका अधिकारी रूबरू हुए। इसमें कई फरियादियों ने पालिका कर्मियों की कार्यप्रणाली की शिकायतें कर पोल खोली। अध्यक्ष ने शीघ्र कार्रवाई और न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित विशेष शिविर में खुटला नाका निवासी रजुवा कुम्हार ने अध्यक्ष मोहन साहू को बताया कि वह कच्चे मकान में गुजर-बसर कर रहा है। इसके बाद भी हाउस टैक्स देना चाहता है, लेकिन पालिका कार्यालय से लौटा दिया जाता है।
विज्ञापन

टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। इसी तरह शुतुरखाना निवासी अरविंद पुत्र मेवालाल ने बताया कि हाउस टैक्स जमा करने के लिए पालिका कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। हाउस टैक्स जमा न होने से उसे बिजली कनेक्शन भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी की वृद्ध महिला माया, पुष्पा देवी आदि ने पेयजल समस्या बताई। अध्यक्ष मोहन साहू ने कई अर्जियों में संबंधित कर्मचारियों को मौके पर भेजकर निरीक्षण और निस्तारण के निर्देश दिए।

शिविर में हाउस टैक्स के अलावा सफाई, निर्माण आदि की फरियादें ज्यादा आईं। सहायक अभियंता शिरीष सिंह, अवर अभियंता संतोष सिंह राठौर, कर अधीक्षक सुरेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, सफाई निरीक्षक ओमवीर सिंह तथा लिपिक केदार नाथ सहित पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed