फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   penshan bahaalee ke lie shikshakon ne diya dharana

पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Mon, 13 Sep 2021 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
penshan bahaalee ke lie shikshakon ne diya dharana
बांदा। कोरोना से मृत शिक्षकों/कर्मियों के आश्रितों को सेवा व भुगतान का लाभ और पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) ने धरना दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा। शीघ्र मांगें निस्तारित करने की मांग की। सोमवार को संघ बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। शिक्षकों ने बताया कि प्रांतीय कार्यसमिति के निर्णय पर धरना किया जा रहा है।
विज्ञापन

रोष जताया कि लंबे समय मांगें लंबित हैं। गंभीरतापूर्वक समाधान की जरूरत है। डीआईओएस को सौंपे ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाली, पहली अप्रैल 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों को भी पेंशन सुविधा, एनपीएस राशि शिक्षकों के खातों में भेजने, शिक्षकों व कर्मियों को सेवानिवृत्त व अन्य लाभ के आदेश देने, एनपीएस खाते से अग्रिम निकासी की सुविधा, ऑनलाइन स्थानांतरण व्यवस्था की विसंगतियां दूर।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैशलेस चिकित्सा प्रतिपूर्ति, वर्ष 2014 से नियुक्त शिक्षकों की सामूहिक बीमा कटौती शुरू कराने, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान वेतन व सेवा सुरक्षा की मांग की।
साथ ही भ्रष्टाचार रोकने को शिक्षा विभाग के दफ्तरों में ई-फाइलिंग व हर पटल में अधिकतम चार दिन में फाइलों का निपटारा, सहायता प्राप्त हाईस्कूल प्रधानाध्यापक का पदनाम प्रधानाचार्य ग्रेड-2 और साधारण वेतनमान ग्रेड पे-6600 (लेवल-11) करने आदि की भी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

धरना व ज्ञापन में जिलाध्यक्ष डा. गणेश सिंह पटेल, महामंत्री मोहम्मद बाकर, कोषाध्यक्ष मुकेश तेजानी प्रांतीय मंत्री केदार वर्मा, प्रणय अग्रहरि, धीरेंद्र यादव, दिनेश कुमार, समीक्षा खरे, प्रमोद यादव, अंजना, रामचंद्र, संध्या यादव, शिवाकांत प्रताप सिंह, गणेश कुमार यादव, अजय गुप्ता, बालाराम, विनय कुमार श्रीवास, मोहनलाल, प्रवीन कुमार, राजेश कुमार, रामहित शिवहरे, शिवकुमार चौरसिया, विनय कुमार, सुनील कुमार, शिवविलास, राजेश सिंह, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed