{"_id":"6ae4d76b6b59eab9700b182b","slug":"pay-employees-salaries-before-diwali-commissioner-banda-news-c-12-1-jhs1001-1699193-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान करें : आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले कर्मचारियों का वेतन भुगतान करें : आयुक्त
Fri, 30 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
बांदा। दिवाली से पहले आउटसोर्स, संविदा और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का वेतन भुगतान करें। खराब ट्रांसफार्मर सात दिन से अधिक लंबित न रहें।
आईजीआरएस शिकायतों का पोर्टल पर निस्तारण दिखाने के बजाय शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान किया जाए। यह निर्देश आयुक्त अजीत कुमार ने शुक्रवार को मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिए।
आयुक्त ने बांदा, महोबा और हमीरपुर के अधिकारियों को विकास कार्य समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे कराने को कहा। बिजली विभाग को पीएम सूर्य घर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना में तेजी लाने, नियमित बिजली आपूर्ति और बिलों की त्रुटियां सुधारने को कहा।
कृषि विभाग को फसल बीमा योजना की प्रगति सुधारने, फसल क्षति के पात्र दावों का भुगतान कराने तथा यूरिया-डीएपी की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। खाद की टैगिंग, कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक वसूली पर निगरानी रखने को कहा। महोबा में सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को तेजी लाने और सभी सड़कों की गुणवत्ता के साथ मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग को जननी सुरक्षा योजना का भुगतान, सीटी स्कैन सुविधा और 200 बेड के अस्पताल के संचालन की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने को कहा। पेंशन, कन्या सुमंगला और दिव्यांगजन योजनाओं के पात्रों को लाभ देने तथा लंबित आवेदन निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विद्यालयों में नियमित निरीक्षण, गणित-विज्ञान की पढ़ाई, प्रोजेक्टर से शिक्षण और शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति पर जोर दिया। अटल आवासीय विद्यालयों में भोजन, पेयजल और साफ-सफाई की जांच करने को कहा।