फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patrolling soldiers attacked, two arrested

गश्त कर रहे सिपाहियों पर हमला, दो गिरफ्तार

Sat, 18 Apr 2020 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Patrolling soldiers attacked, two arrested
बांदा। लॉकडाउन में ड्यूटी कर रहे बाइक सवार सिपाहियों को दबंगों ने दौड़ा लिया। सूचना पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि सिपाहियों से आरोपी बहस कर रहे थे। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह लॉकडाउन की ड्यूटी पर निकले दो बाइक सवार सिपाहियों ने शहर के निम्नीपार स्थित चूना भट्टी के पास स्थित गुमटी पर भीड़ होने पर कुछ लोगों को पीट दिया। कई को सड़क पर मुर्गा भी बनाया। इससे लोग आक्रोशित हो गए और सिपाहियों को ईंट पत्थर लेकर दौड़ा लिया।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाली पुलिस फोर्स पहुंची। पूरा मोहल्ला पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। दबिश देकर दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा जो सड़क पर मिला उसकी धुनाई की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि आरोपी जिआउल उल्ला व रहमत उल्ला को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताया की 6 आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed