फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   pati ne pita to bete sang kue me kudi

पति ने पीटा तो युवती बेटे संग कुएं में कूदी

Sun, 30 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
pati ne pita to bete sang kue me kudi
नरैनी/अतर्रा। अतर्रा थाना क्षेत्र में पति की पिटाई से क्षुब्ध युवती अपने आठ माह के मासूम बेटे को गोद में लेकर रविवार की सुबह कुएं में कूद गई। ग्रामीणों और परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। युवती का आरोप है कि पति लगातार कई दिनों से पीट रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

उधर, परिजन घटना की वजह आर्थिक तंगी बता रहे हैं। नरैनी तहसील के अतर्रा थाना क्षेत्र के पथरा गांव में रविवार को सुबह लगभग आठ बजे राकेश कुमार वर्मा की पत्नी कलावती (20) ने अपने आठ माह के पुत्र शिवम को गोद में लेकर घर के नजदीक स्थित कुएं में छलांग लगा दी। वहां मौजूद ग्रामीणों ने उसे कुएं में कूदते देखा और बचाने की कवायद शुरू कर दी। काफी देर की मशक्कत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने कलावती और शिवम को जख्मी हालत में बाहर निकाला और एंबुलेंस से अतर्रा सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डाक्टरों ने शिवम की मौत की पुष्टि कर दी। भर्ती कलावती ने बताया कि दो साल पूर्व शादी हुई। आरोप लगाया कि पति शराब के नशे में उसे अक्सर मारता-पीटता था।
विज्ञापन

बताया कि लगातार छह दिनों से उसे बेरहमी से पीट रहा था। रविवार को सुबह खाना बनाने को कहा और पीटने लगा। इसी से क्षुब्ध होकर उसने अपने पुत्र के साथ जान देने की कोशिश की। पति राकेश ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता था। लॉकडाउन में घर लौट आया। आर्थिक तंगी हो गई। कुछ दिनों से कलावती साथ में शहर चलने और मजदूरी करने की जिद करने लगी। इस पर अक्सर विवाद होने लगा। यह भी बताया कि पत्नी कलावती समय से खाना नहीं बनाती थी और बच्चे को पीटती थी। उधर, थाना इंस्पेक्टर अरविंद सिंह गौर ने बताया कि जांच की जा रही है। फिलहाल मायके वालों से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के स्वस्थ होने पर पुलिस से शिकायत
नरैनी। पिता उसरी पुरवा (चित्रकूट) निवासी प्रेम वर्मा का कहना है कि उसे पता होता तो वह राकेश के साथ कभी अपनी बेटी कलावती की शादी न करता। बेटी ने कई बार फोन पर पति की करतूत बताई। उसे समझाया भी गया, फिर भी पुत्री को मारने-पीटने से बाज नहीं आया। बेटी ने शनिवार को अपनी मां से फोन पर कहा था कि ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं, जल्द कुछ करो वरना बेटी को खो दोगे। रविवार को सुबह फिर पति ने पीट दिया तो पुत्री ने खुदकुशी की कोशिश की। वह तो बच गई, पर एकलौते नाती शिवम की मौत हो गई। बताया कि बेटी के स्वस्थ होने पर वह पुलिस में शिकायत करेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed