फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Patel was rich in political will and a skilled diplomat: Nandi

पटेल राजनीतिक इच्छा शक्ति के धनी व कुशल कूटनीतिक थे : नंदी

Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 31 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patel was rich in political will and a skilled diplomat: Nandi
फोटो- 16 महाराणा प्रताप से आक्सीजन पार्क तक रन फार यूनिटी में चल रहे अधिकारी व जन प्रतिनिधि।
बांदा। भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती शहर सहित ग्रामीण अंचलों में सरकारी कार्यालयों, स्वयंसेवी संगठन सहित राजनैतिक कार्यालयों सहित स्कूल कालेजों में धूमधाम से मनाई गई। राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

सद्भावना रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया गया। सरदार पटेल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला गया। सांस्कृतिक व खेलकूद के कार्यक्रम हुए। महाराणा प्रताप चौराहे पर से रन फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। रन फाॅर यूनिटी जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बाबूलाल चौराहा होते हुए नरैनी रोड स्थित आक्सीजन पार्क में समाप्त हुई। पार्क में आयोजित कार्यक्रम जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू शामिल रहीं। स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालक इंटर कालेज महोखर में भी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। उधर, कृषि विश्व विद्यालय में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जीएस पंवार अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात मंत्री नंद गोपाल नंदी ने आक्सीजन पार्क में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि सरदार पटेल राजनीतिक इच्छा शक्ति के धनी व कुशल कूटनीतिक थे। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, पूर्व सांसद आरके पटेल आदि मौजूद रहे।

-------
ग्रामीण क्षेत्रों में भी याद किए गए सरदार पटेल
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अतर्रा के ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी की अगुवाई में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। सरस्वती इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण पांडेय के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पीजी कॉलेज में प्रभारी अनुशासन अधिकारी डॉ. अभिलाष श्रीवास्तव की देखरेख में एनएसएस और एनसीसी के छात्रों ने कस्बे में रन फॉर यूनिटी रैली निकालकर देश में एकता का संदेश दिया। हिन्दू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। पैलानी के डॉ गणेश पटेल संगम इंटर कॉलेज, चिल्ला थाना, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या आदि में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। बदौसा थाना, स्व. कामता प्रसाद शास्त्री इंटर कालेज मैदान प्रांगण से पौहार मार्ग रेलवे क्रासिंग तक रैली निकाल कर एकता दौड़ का आयोजन किया गया।

फोटो- 16 महाराणा प्रताप से आक्सीजन पार्क तक रन फार यूनिटी में चल रहे अधिकारी व जन प्रतिनिधि।

फोटो- 16 महाराणा प्रताप से आक्सीजन पार्क तक रन फार यूनिटी में चल रहे अधिकारी व जन प्रतिनिधि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed