फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Party atmosphere among students

मेधावियों के घर जश्न सा माहौल

Mon, 18 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 18 May 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
 Party atmosphere among students

हाईस्कूल और इंटर परीक्षा के नतीजों के एक साथ घोषणा ने दोनों कक्षाओं के परीक्षार्थियों में जोश भर दिया। पहली बार हाईस्कूल और इंटर के छात्रों ने अपनी सफलता का जश्न एक साथ मनाया। परिणाम का प्रतिशत भी शानदार रहा। असफल होने वालों की संख्या बेहद कम रही। 80 से 90 फीसदी अंक हासिल करने वाले मेधावियों की भारी संख्या रही।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षार्थियों को रविवार का बेसब्री से इंतजार था। शनिवार की रात बेताबी में बीती। तड़के से ही परीक्षा में अच्छे अंकों से सफलता के लिए तमाम छात्र-छात्राओं ने पूजा-पाठ किया। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने मंदिरों में जाकर माथा टेका।
विज्ञापन


दोपहर होते ही मोबाइल फोन व्यस्त हो गए। साइबर कैफों में भी नतीजा जानने को बेताब परीक्षार्थियाें का जमघट लग गया। हाईस्कूल का रिजल्ट पूर्व घोषित समय के मुताबिक लगभग 12:30 बजे वेबसाइट पर दिखाई पड़ने लगा, लेकिन इंटर के परीक्षार्थियों को लगभग दो घंटे और इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका 3 बजे के बाद रिजल्ट प्रदर्शित हुआ। परीक्षा परिणाम की खासियत यह रही कि अबकी मेधावियों की जमात बड़ी रही। 80 से 90 फीसदी तक अंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों की खासी तादाद निकली। अपने अंक और ग्रेड देखते ही मेधावी उछल पड़े। छात्रों ने दोस्तों और सहपाठियों तो छात्राओं ने सहेलियाें के संग जश्न मनाया।


परीक्षार्थियों के परिजन भी इसमें शरीक रहे। मिठाई की खूब बिक्री हुई। कड़ाके की धूप के बावजूद साइबर कैफों में खासी भीड़ रही। देर शाम तक मेधावियों और सफल परीक्षार्थियों को शाबाशी और बधाई संदेशों का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed