फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Panic about gangs taking children in border villages

सीमावर्ती गांवों में बच्चे पकडने वाले गिरोह की दहशत

Thu, 08 Aug 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Panic about gangs taking children in border villages
करतल। सीमा से जुड़े मध्य प्रदेश के गांवों में बच्चों को पकड़ने वाले गिरोह की चहलकदमी ने इस पार के ग्रामीणों में भी दहशत पैदा कर दी है। आलम यह है कि एक दर्जन गांवों के बच्चों को अभिभावकों ने फिलहाल स्कूल जाने से रोक दिया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बच्चा पकड़ने वाले गिरोह की खबरें आ रही हैं। इसी बीच यहां मध्य प्रदेश की सरहद से सटे गांवों में भी यह खबर/अफवाह तेजी से फैली हैं। मध्य प्रदेश के गांवों से ऐसी खबरें लगातार मिलने पर इस पर बांदा जनपद के गांवों में भी अभिभावकों में खौफ पैदा हो गया है। यहां के 13 गांव और 24 मजरों में यह अफवाह चल रही है।
विज्ञापन

इन गांवों में करतल, नहरी, कनाय, पुंगरी, बिल्हरका, महाराजपुर, पुकारी आदि शामिल हैं। उधर, मध्य प्रदेश की सीमा वाले बरौली और खरौनी में कुछ लोग चहलकदमी करते मिले। सब असलहों से लैस थे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर उन्हें ललकारा और पुलिस को सूचना दी। संदिग्ध बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश पुलिस रात में गश्त कर रही है। यह गिरोह केन नदी की तलहटी पर ज्यादा सरगर्म नजर आ रहा है। सीमावर्ती पन्ना जनपद में कुछ संदिग्ध लोगों को मध्य प्रदेश पुलिस ने पकड़ा भी है। उनमें महिलाएं भी हैं। कहा जा रहा है कि यह गिरोह बच्चों को नशीला पदार्थ खिलाकर उठा ले जाता है। उधर, करतल पुलिस फिलहाल खामोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed