फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Panchayat Raj personnel performance

पंचायत राज कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 11 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Raj personnel performance
धरने पर बैठे पंचायतीराज कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पंचायत राज सेवा परिषद ने विकास भवन में विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कर्मचारियों ने पंचायत राज विभाग को ग्राम्य विकास विभाग के नियंत्रण से मुक्त करने की मांग की। परिषद अध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव (डीपीआरओ) ने कहा कि पंचायत कर्मचारी दो-दो विभागों के बीच पिस रहे हैं। उन्होंने पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों को ग्राम्य विकास विभाग से अलग कर समन्वय स्थापित करने की मांग की। कहा कि परिषद यही मांगें लेकर 17 जून को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन करेगा। धरना के बाद कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपा। एडीओ पंचायत रामबरन सिंह, जनार्दन कुशवाहा, लालमणि यादव, बिंदा प्रसाद, जगदेव प्रसाद, अरुण कुशवाहा, एडीओ लक्ष्मी प्रसाद यादव, रफीक मंसूरी, विनोद कुमार झा, सूरजपाल यादव, रामसिंह कछवाह, गंगा प्रसाद यादव, नंद किशोर कुशवाहा ने भी संबोधित किया। डीपीआरओ कार्याळय की रीता सिंह, कुलदीप सिंह चौहान, रज्जन सिंह, मनोज द्विवेदी, सफाई कर्मचारी संघ महामंत्री सुनील कुमार, अध्यक्ष राज सिंह, अजय, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed