{"_id":"64ff5ebd842e9a15960cf614","slug":"panchayat-assistant-roared-for-honorarium-banda-news-c-212-1-bnd1001-2404-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मानदेय के लिए गरजे पंचायत सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मानदेय के लिए गरजे पंचायत सहायक
Tue, 12 Sep 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
बांदा। पंचायत सहायकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिले भर से कलेक्ट्रेट पहुंचे करीब ढाई सौ पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
उन्होंने पंचायत सहायकों के अवशेष मानदेय भुगतान करने, मानदेय बढ़ाने, अनुबंध प्रकिया खत्म कर उन्हें स्थाई करने व सी ग्रेड कर्मचारी घोषित करने, मानदेय को डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खाते में एक से पांच तारीख तक भेजने, गैर विभागीय कार्य बंद करवाने, ग्राम पंचायत के सभी भुगतान पंचायत सहायकों द्वारा ही करवाने, पंचायत सहायकों को ई ग्राम स्वराज/ गेटवे पर भुगतान करने हेतु विस्तृत प्रशिक्षण दिलाने की मांगे शामिल रहीं।
जिलाध्यक्ष गया प्रसाद निषाद ने बताया कि प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष समेत गया प्रसाद निषाद, आलोक, रामनरेश, चंद्र शेखर, विवेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --