{"_id":"668daac19713a2cd050f84b6","slug":"paddy-area-increased-by-12-thousand-hectares-banda-news-c-212-1-bnd1003-112871-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: धान का रकबा 12 हजार हेक्टेयर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: धान का रकबा 12 हजार हेक्टेयर बढ़ा
Wed, 10 Jul 2024 02:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 10 Jul 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
बांदा। बारिश के बाद किसान धान रोपने में जुट गए हैं। दलहन व तिलहन की बुआई के लिए भी खेत तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि सूखा होने के कारण बुआई एक माह पिछड़ गई है । इस बार धान का रकबा बढ़ गया है।
चित्रकूटधाम मंडल में इस बार 62 हजार 19 हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। जो पिछले साल की तुलना में करीब 12 हजार हेक्टेयर अधिक है। लेकिन मौसम के दगा देने व सूखा की वजह से किसान पूरे एक माह तक बारिश का इंतजार करता रहा। इधर, बारिश होते ही किसान धान रोपने में जुट गया है। कुछ किसान धान की रोपाई के लिए खेतों की जुताई में लगे हुए। धान की सर्वाधिक रोपाई जनपद बांदा में होती है। यहां पर इस वर्ष 52 हजार 501 हेक्टेयर में रोपाई का लक्ष्य रखा गया है। चित्रकूट में 2108, महोबा में 241 व हमीरपुर में महज 69 हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य है।
मंडल में कृषि क्षेत्र का 65 फीसदी भाग असिंचित है। लिहाजा यहां पर सर्वाधिक दलहन, तिलहन की बुआई की जाती है। मंडल में चार लाख 78 हजार 710 हेक्टेयर में बुआई का लक्ष्य है। जो पिछले साल की तुलना में सात हजार हेक्टेयर अधिक है।
विज्ञापन
इनसेट
ये है लक्ष्य
बांदा- 1,48,436
महोबा- 1,37,858
हमीरपुर-1,03,670
चित्रकूट-88,752
नोट- यह है दलहन, तिलहन की बुआई का लक्ष्य