फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Own bad machines, rental machines are boring

खुद की मशीनें खराब, किराये की मशीनों से रही बोरिंग

Fri, 02 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 02 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Own bad machines, rental machines are boring

लघु सिंचाई विभाग की पांच रिग मशीनों में चार खराब हैं। सिर्फ एक रिग मशीन से पूरे जनपद में बोरिंग कराई जा रही है। इसका सीधा फायदा ठेकेदार उठा रहे हैं। ठेकेदारों की मशीनों से बोरिंग कराकर लाखों रुपये के भुगतान किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


लघु सिंचाई विभाग नलकूपों के लिए बोरिंग कराता है। विभाग के पास सरकारी कुल पांच रिग मशीनें हैं। जनसूचना अधिकार अधिनियम के तहत लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप शुक्ल को दी सूचना में बताया है कि चार मशीनें खराब स्थिति में हैं। सिर्फ एक रिग मशीन ही काम कर रही है।
विज्ञापन


पिछले वर्ष 2013-14 मेें विभागीय मशीन से 31 और ठेकेदारों की मशीन से 77 बोरिंग कराई गई। इसी तरह चालू वर्ष 2014-15 में विभागीय मशीन से सिर्फ 17 बोरिंग हुई हैं जबकि पंजीकृत ठेकेदारों की मशीन से 29 बोरिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना में यह भी बताया गया है कि सिर्फ एक मशीन में कुल 19 कर्मचारी तैनात हैं। यानि पांच मशीनों का स्टाफ एक मशीन पर ही लगा दिया गया है। इस विभाग में कुल चार पंजीकृत ठेकेदार बताए गए हैं।

बोरिंग में इस्तेमाल होने वाली ग्रेविल की आपूर्ति में भी कमीशनबाजी का खेल खेला जा रहा है। आमतौर पर 2800 रुपये प्रति घन फीट दर पर मिलने वाली ग्रेविल का भुगतान लघु सिंचाई विभाग 3822 रुपये प्रति घन फीट की दर से कर रहा है।


इसी तरह कंप्रेशर की लागत विभाग 2762 रुपये प्रति घंटा बताई गई है जबकि पंजीकृत ठेकेदारों की मशीनों का रेट 2300 रुपये प्रति घंटा है। बोरिंग में इस्तेमाल होने वाले पाइप की दर 1287 रुपये प्रति मीटर बताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed