फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Over straw in a manger , the death of a cow

गौशाला में भूसा खत्म, एक गाय की मौत

Sat, 09 Jan 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 09 Jan 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Over straw in a manger , the death of a cow

बांदा। ग्रामीणों द्वारा अपने खर्च से संचालित की जा रही गौशाला में चारे और भूसे के अभाव में एक गाय की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूखे के संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने गायों को चारा-भूसा उपलब्ध कराने में हाथ खड़े कर दिए हैं। गायों को रिहा करने पर खेती सफाचट होने का खतरा है।

सदर तहसील के पचनेही गांव में अन्ना गायों से परेशान ग्रामीणों ने पिछले वर्ष जुलाई में अपने खर्च से घेराबंदी कर गौशाला बनाई थी। इसमें लगभग सौ गायें हैं।

ग्रामीण चंदा जुटाकर इनके चारा-भूसा आदि का इंतजाम करते रहे। अब खुद संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने गायों की परवरिश से हाथ खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने कई बार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और पशुधन अधिकारी को सूचना दी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। देखरेख के अभाव और पर्याप्त चारा-भूसा न मिलने से शुक्रवार की रात एक गाय की मौत हो गई।

गौसेवा समिति के शैलेंद्र सिंह शैलू, डा.जगदीश, मेवलाल गौतम, ज्ञानबाबू तिवारी और दिनेश सिंह आदि ने सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए पत्र में कहा है कि अब गायों के चारा-भूसा आदि की व्यवस्था प्रशासन करे। वरना और गायों की भी मौत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed