फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Out of school children's teacher will do survey

आउट ऑफ स्कूल बच्चों का शिक्षक करेंगे सर्वे

Mon, 13 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Out of school children's teacher will do survey
बांदा। आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वे का कार्य शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक करेंगे। यह प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में दो चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 10 सितंबर से 15 अक्तूबर तक संचालित हो रहा है। दूसरा चरण 15 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बीएसए रामपाल सिंह से शारदा (स्कूल हर दिन आएं) के तहत आउट ऑफ एवं ड्राप आउट बच्चों के चिन्हांकन और नामांकन की प्रगति जानी।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए लक्षित समूह 5 प्लस से 14 आयु वर्ग के आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हीकरण और नामांकन के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पंचायत राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, श्रम विभाग, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, स्काउट-गाइड संस्थाओं का सहयोग लेने को कहा।
जिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को कार्ययोजना बनाकर सर्वे कार्य को समय से पूरा करने को कहा। डायट में प्रशिक्षणरत कुल 1725 प्रशिक्षुओं से भी सर्वे कराने को निर्देशित किया। सीजनल अवधि में रोजगार के लिए बाहर जाने वालों के बच्चों को भी शामिल करने को कहा।

उन्होंने मिड-डे मील का मेन्यू के अनुसार संचालन, आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत असंतृप्त रह गए स्कूलों को सभी पैरामीटर्स से संतृप्त करने के निर्देश दिए। दो दिन के अंदर अपडेट करने और अध्यापक सम्मेलन कर विद्यालय की साफ-सफाई, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, शिक्षक-अभिभावक एसोसिएशन की बैठक, योगा आदि कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed