फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Our station will look like the fort of Kalinjar

Banda News: कालिंजर के दुर्ग जैसा दिखेगा अपना स्टेशन

Mon, 26 Feb 2024 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Our station will look like the fort of Kalinjar
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के 22.935 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया। स्टेशन पर जन प्रतिनिधियों सहित आम लोगों ने पीएम का संबोधन सुना। सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


स्टेशन अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन का मुख्य द्वार कालिंजर दुर्ग की तरह बनाया जाएगा, जिसमें बुंदेलखंड की संस्कृति की झलक दिखेगी। इसके अलावा आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्री प्रतीक्षालय भी बनेगा। एक्सेलेटर और लिफ्ट भी लगेंगे। व्यापारियों के माल गोदाम का विस्तार और अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनियों का रखरखाव बेहतर किया जाएगा। यात्रियों के खानपान का ध्यान रखते हुए बेहतर फूड प्लाजा का भी प्लेटफार्म पर निर्माण होगा। साथ ही अंडरपास व फुट ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेंद्र श्रीवास्तव ने स्टेशन में होने वाले कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। एलईडी पर स्टेशन के आधुनिकीकरण सहित होने वाले कार्यों का नक्शा दिखाया गया। बाद में प्रधानमंत्री वर्चुअल शिलान्यास व भूमि पूजन किया। संबोधन के समापन के बार जन प्रतिनिधियों ने शिलान्यास पत्थर का परदा हटाकर औपचारिक शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन प्रतिनिधियों ने पिछले दिनों अमृत भारत स्टेशन विषय पर शिक्षण संस्थाओं पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य प्रभा गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, सांसद प्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। स्टेशन प्रबंधक मनोज शिवहरे ने सभी का आभार जताया।

स्टेशन पर होने वाले कार्य और खर्च



-दुर्ग की शक्ल देने में दो करोड़ रुपये खर्च होंगे।



-एक करोड़ की लागत से सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग, पार्क का निर्माण होगा।



- 50 लाख की लागत से अत्याधुनिक वेटिंग हाॅल, इतनी ही लागत से शौचालय भी बनेंगे।



- दो करोड़ की लागत से लिफ्ट



- तीन करोड़ की लागत से एस्केलेटर


- दो करोड़ की लागत से आवासीय काॅलोनी, मल्टी मॉडल एकीकरण।



- दो करोड़ की लागत से वृद्ध व दिव्याजनों के लिए रैंप बनेगा।



- 50 लाख की लागत से फूड प्लाजा, जल निकासी, पार्किंग, शेड विस्तार होगा।



- नौ करोड़ की लागत से अंडर पास ब्रिज का निर्माण, माल गोदाम का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed