{"_id":"63f903dc73556584ab002ab7","slug":"order-to-seal-hotel-comfort-inn-banda-news-c-12-1-95988-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: होटल कंफर्ट इन को सील करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: होटल कंफर्ट इन को सील करने के आदेश
विज्ञापन
बांदा। मानकों को दरकिनार कर शहर में बिना नक्शा पास कराए और बिना पार्किंग वाले विवाह घर व होटल जल्द सील होंगे। सिटी मजिस्टेट ने पीली कोठी स्थित होटल कंफर्ट इन को सील करने के आदेश जारी किए हैं। इससे होटल व बारात घर संचालकों में हड़कंप है।
अमर उजाला ने 24 फरवरी के अंक में शहर में मानकों को दर किनार कर 50 से अधिक विवाह घर व होटल, मॉल के संचालन की खबर बुंदेलखंड पेज-2 पर प्राथमिकता से प्रकाशित की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता रवींद्र गुप्ता ने बताया कि सचिव/सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने ग्राउंड बेस का नक्शा पास न होने व पार्किंग न होने पर पीली कोठी स्थित होटल कंफर्ट इन को सील करने के आदेश दिए हैं।
जल्द होटल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि शहर में जितने भी होटल, मॉल व बारात घर बिना नक्शा व बिना पार्किंग के चल रहे हैं उन्हें पूर्व में नोटिस जारी किया था। जल्द उनके विरुद्ध भी कार्रवाही होगी। कार्रवाही की जद में शहर के दो दर्जन बारात घर व होटल हैं जो मानकों को दर किनार कर चल रहे हैं।