{"_id":"5bd748abbdec2269c10f91e4","slug":"order-of-inquiry-on-9-year-old-ticket-in-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में 9 वर्ष पुराने टिकट पर जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में 9 वर्ष पुराने टिकट पर जांच के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
हैंड हेल्ड मशीन की जांच करते एआरएम परमानंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस कंडक्टर द्वारा यात्रियों को पुरानी तिथियों के टिकट जारी करने पर बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच के आदेश दिए हैं। इसकी शिकायत बस यात्रियों ने की थी।
विज्ञापन
सोमवार को कर्वी से बांदा आ रही बांदा डिपो की रोडवेज बस में यात्रियों को हैंड हेल्ड मशीन से जारी किए जा रहे टिकटों में लगभग नौ वर्ष पुरानी (एक जनवरी 2009) तिथि अंकित थी।
विज्ञापन
इस पर कुछ यात्रियों ने उसी समय फोन पर क्षेत्रीय प्रबंधक को सूचना दी। दोपहर को बस के बांदा डिपो पहुंचते ही एआरएम परमानंद ने बस कंडक्टर से तुरंत हैंड हेल्ड मशीन कब्जे में ले ली। उसके प्रिंट निकालकर डिटेल देखी। सहायक प्रबंधक ने इसकी जांच स्टेशन इंचार्ज अरिमर्दन सिंह को सौंपी है। हैंड हेल्ड मशीन को जांच के लिए संबंधित कंपनी को लखनऊ भेजा है।
विज्ञापन