फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Opposes giving encompass transfers

धरना देकर तबादलों का किया विरोध

Wed, 20 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 20 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Opposes giving encompass transfers
डीआईओएस कार्यालय पर धरना देते यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बांदा। यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफीसर्स एसोसिएशन की चित्रकूटधाम मंडल यूनिट ने बुधवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर धरना दिया। 22 सूत्री मांगें एक वर्ष से पूरी न किए जाने पर रोष जताया गया। 26 जुलाई को निदेशालय इलाहाबाद में धरना होगा।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रांतीय संगठन मंत्री और चित्रकूटधाम मंडल संयोजक दिनेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 22 मांगे पूरी नहीं हुईं। शासन की तबादला नीति के विरुद्ध लिपिक संवर्ग के बड़ी तादाद में तबादले किए हैं। यह कर्मचारियों का उत्पीड़न है।
विज्ञापन


स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त किए जाने का निर्देश दिया जा रहा है। यह भी कहा कि मंडल के अंदर तबादला मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक करेगा। हर साल तबादला नीति घोषित होने के बाद भी निदेशालय महीनों तक अनियमित रूप से तबादले कर कर्मचारियों का आर्थिक उत्पीड़न करता रहता है। मौजूदा सत्र बीत जाने के बाद भी किसी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक को अधिकार पत्र निर्गत नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धरने में कर्मचारियों ने कहा कि प्रथम चरण में जिला स्तर पर 12 जुलाई को धरना दिया गया था। अब 20 जुलाई को मंडल स्तर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में धरना दिया जा रहा है। अगले चरण में 26 जुलाई को इलाहाबाद स्थित निदेशालय में धरना दिया जाएगा।



धरने मेें प्रमोदचंद्र, सुनील कुमार कुशवाहा, ऊधम सिंह (महोबा), रंजीत प्रसाद (हमीरपुर), रामसिंह, सुधीर कुमार, अशोक कुमार, पुष्पेंद्र मिश्रा, नितिन कुमार सिंह, संजय, मूलचंद्र, मोहम्मद हनीफ सिद्दीकी, संदीप श्रीवास्तव, पन्नालाल विश्वकर्मा, कृष्ण गोपाल, मुन्नीलाल गुप्ता, धर्मराज यादव, त्रिलोेक प्रसाद, धनपाल यादव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, रूपेश पाठक, संजय कुमार गुप्ता, आलोक कुमार पांडेय, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष वाजपेई, संजय त्रिपाठी और स्टेनो अनूप सोनी भी शामिल रहे।a

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed