फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Only one positive in the division, 13 isolates, 12853 quarantines

मंडल में मात्र एक पाजिटिव, 13 आइसोलेट, 12853 क्वारंटीन

Wed, 08 Apr 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Only one positive in the division, 13 isolates, 12853 quarantines
Only one positive in the division, 13 isolates, 12853 quarantines - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में कोरोना वायरस काबू में है। 45 लाख से ज्यादा आबादी वाले मंडल में अब मात्र एक पाजिटिव (कोरोना संक्रमित) केस है। महानगरों से लौटे हजारों पलायित मजदूरों में मात्र 148 को ही कोरोना का संभावित पाया गया और उनकी स्क्रीनिंग की गई हैं। 293 संभावित मरीजों का परीक्षण किया गया है। मात्र 13 मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। महोबा और हमीरपुर में कोई आइसोलेट नहीं हुआ हैं।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में कोरोना संक्रमण की स्थिति ज्यादा गंभीर नहीं हैं। पिछले पखवारे से लॉकडाउन लागू होने से स्थिति बिगड़ने नहीं पाई। हालांकि मंडल के चारों जिलों से लाखों मजदूर महानगर को पलायन कर गए थे। इनमें अधिकांश वापस लौटे हैं। आशंका थी कि मुंबई, सूरत, दिल्ली आदि से लौटे इन मजदूरों में कोरोना संक्रमण हो सकता है, इसीलिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इन सभी मजदूरों का पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चारों जिलों में महानगरों से लौटे मात्र 148 मजदूरों में ही संक्रमण की संभावना पाई गई है। उनकी स्क्रीनिंग की गई है। इनमें सबसे ज्यादा 99 मजदूर बांदा जिले में है। हमीरपुर 47 और चित्रकूट में मात्र 2 संभावित मजदूर हैं। महोबा में किसी मजदूर में संक्रमण की संभावना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों में अब तक मात्र 2 कोरोना पाजिटिव मामले पाए गए हैं। दोनों जमातियों से जुडे़ हैं। इनमें एक बांदा शहर और दूसरा बिसंडा क्षेत्र के शिव गांव का है। दोनों को मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बांदा शहर वाले पॉजिटिव की एक हफ्ते बाद दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। ऐसे में अब (8 अप्रैल तक) मात्र एक पाजिटिव केस है। मंडल के तीन अन्य जिलों में फिलहाल कोई पाजिटिव नहीं मिला हैं। मंडल के चारों जिलों में 12,853 लोगों को एहतियात के तौर पर क्वारंटीन किया गया है। इनमें ज्यादा महानगरों से लौटे मजदूर हैं।
लॉकडाउन के बाद मंडल में 11 विदेशी आए
बांदा। लॉकडाउन के बाद चित्रकूटधाम मंडल में 11 लोग विदेशों से लौटे हैं। इन सब का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद उनके घरों में ही 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया गया है। विदेशों से आने वालों में सबसे ज्यादा 11 लोग बांदा जिले में आए हैं। चित्रकूट में दो विदेशी आए हैं। हमीरपुर और महोबा में किसी विदेशी की आमद नहीं हुई।
जनपद परीक्षण आइसोलेट क्वारंटीन
बांदा 26 4 4562
चित्रकूट 204 9 3579
महोबा 12 0 565
हमीरपुर 51 0 4147
योग 293 13 12,853
हालात पर लगातार है नजर: आयुक्त
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि नोवेल कोरोना वायरस को लेकर चित्रकूटधाम मंडल में प्रशासन और सभी विभाग पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं। लॉकडाउन का चारों जिलों में अनुपालन किया जा रहा हैं। जरूरतमंदाें को खाद्य सामग्री और जरूरी वस्तुएं पहुंचाई जा रही हैं। क्वारंटीन सेंटरों में भी समुचित व्यवस्थाएं हैं। यहां रात दिन नजर रखी जा रही है। मंडलायुक्त ने मंडल के नागरिकों से कहा है कि लॉॅकडाउन नियमों और सोशल डिसटेंसिंग का पूरी तरह पालन कर खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित करें।
फल-सब्जी और दूध आपूर्ति के पर्याप्त इंतजाम
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि मंडल में लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं और राशन आदि की आपूर्ति बनाए रखने के लिए चाराें जिलों में व्यवस्थाएं की गई हैं। बताया कि फल व सब्जी आदि की डिलेवरी के लिए बांदा में 232, चित्रकूट में 351, महोबा में 116, हमीरपुर में 139 (कुल 1038) वाहन लगाए गए हैं।

डोर टू डोर दूध पहुंचाने के लिए बांदा में 286, चित्रकूट में 179, महोबा में 251, हमीरपुर में 326 (कुल 1042), प्राविजन स्टोर के माध्यम से होम डिलेवरी में बांदा में 11, चित्रकूट में 15, महोबा में 80, हमीरपुर में 168 (कुल 281) वाहन/ साधन लगाए गए हैं। आयुक्त ने बताया कि अब तक स्वंय सेवी संगठनों ने चारों जिलों में 10,493 राशन पैकेट और सरकारी संस्थाओं ने 10,600 (कुल 21,093) पैकेट राशन किट बांटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed