{"_id":"5b4f7e424f1c1b52748b5934","slug":"only-13-kg-of-polythene-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"मात्र 13 किलो पॉलिथीन जब्त की ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मात्र 13 किलो पॉलिथीन जब्त की
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग अभियान में निकले ईओ एसके मिश्रा व अन्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन पर लगे बैन का अभी मंडल मुख्यालय सहित कस्बों और गांवों में कुछ खास असर नजर नहीं आ रहा। सरकारी अमले की टीमें फिलहाल चेकिंग के फोटो खिंचवाने तक ही सीमित हैं।
विज्ञापन
चौथे दिन बुधवार को शहर में कुछ इलाकों में प्रशासनिक अधिकारियों की टीमों ने निरीक्षण किया। मात्र 13 किलो पॉलिथीन जब्त की। सिटी मजिस्ट्रेट आरसी तिवारी और नगर पालिका ईओ संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीमों ने चिल्ला चौराहा, अलीगंज, चुंगी बैरियर, खुटला, छावनी, सरांय, शंकर गुरु चौराहा, चौक बाजार आदि इलाकों में चेकिंग की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विकास प्राधिकरण जेई, नगर पालिका कर्मी और कोतवाली पुलिस आदि टीमों में शामिल रहे। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी रोड पर अतिक्रमण भी हटवाया गया है।
विज्ञापन
तिंदवारी प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा सहित गांवों में फिलहाल पॉलिथीन का प्रयोग पूर्ववत जारी है। यहां कोई छापा या जांच नहीं हुई। न ही किसी संगठन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सब्जी की दुकानों से लेकर किराना, मेडिकल स्टोर, कपड़ों आदि की दुकानों में पॉलिथीन बेधड़क दी जा रही हैं।
विज्ञापन