फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Online application for Haj begins

हज के लिए आनलाइन आवेदन शुरू

Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Online application for Haj begins
बांदा। अगले वर्ष 2020 में हज यात्रा पर जाने के लिए गुरुवार से आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। सामान्य और रिजर्व कैटेगरी में आवेदन किए जा रहे हैं। रिहायशी सुविधा के लिए दो कैटेगरी रखी गई है।
विज्ञापन

हज प्रशिक्षक हाजी गुलाम मुस्तफा ने बताया कि एक ग्रुप में अधिकतम पांच बालिग और दो बच्चे शामिल हो सकते हैं। बच्चों की उम्र 9 सितंबर 2020 को दो वर्ष से ज्यादा न हो। 45 वर्ष की महिला भी बिना शरई महरम के चार महिला साथियों के साथ हज पर जा सकती है, बशर्ते उनका मसलक उन्हें इसकी इजाजत देता हो। यह भी बताया कि दोबारा (रिपीटर) हज में नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

चाहे वे किसी भी माध्यम से हज को जा चुके हों। शरई महरम के रूप में या 70 वर्ष से अधिक उम्र वाले हज यात्री के साथ वह कुछ शर्तों के साथ जा सकते हैं। मुस्तफा ने बताया कि बांदा में मदीना सोसाइटी रोजाना शाम 6 से 8 बजे तक हाजी सुविधा केंद्र में कैंप लगाकर आवेदन भराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 अक्तूबर को सुबह 10 से 2 बजे तक कैंप लगेगा। मूल पासपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक की पासबुक, कैंसल चेक, एक रंगीन फोटो आवेदन के लिए साथ लाएं। आवेदन फार्म हज कमेटी ऑफ इंडिया के खाते में यूनियन बैंक या स्टेट बैंक में 300 रुपये प्रति व्यक्ति चालान से या आनलाइन जमा होगा। अन्य जानकारी के लिए फोन-9415557134 पर कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed