फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One-way system will be implemented in the city from today

Banda News: शहर में आज से लागू होगी वन-वे व्यवस्था

Tue, 29 Apr 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
One-way system will be implemented in the city from today
बांदा। शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए जिला प्रशासन बुधवार से वन-वे व्यवस्था लागू कर रहा है। एडीएम इसके लिए यातायात सीओ और एआरटीओ को पत्र भेजा है। अब ई-रिक्शा, कार और बड़े वाहन बाजार में मनमाने ढंग से धमाचौकड़ी नहीं कर पाएंगे। बाजार में इन वाहनों का प्रवेश छावनी व बलखंडीनाका होते हुए होगा। सभी नाकों पर ट्रैफिक सिपाहियों को लगाया जाएगा। नियम तोड़ा तो चालान होगा।
विज्ञापन

शहर की यातायात व्यवस्था पर सड़कों में दौड़ रहे करीब आठ हजार ई-रिक्शा ग्रहण लगा रहे हैं। बाजार में गूलरनाका से लेकर शंकर बाजार, महेश्वरी देवी चौक सब्जी मंडी, शंकर गुरु चौराहे से लेकर छावनी तक आने-जाने वाले ई-रिक्शों की कतार लगती है। इससे बाजार में लोग जाम से जूझते हैं। जाम की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन व यातायात विभाग पखवाड़े भर से लगा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सोमवार को बैठक हुई। उनसे भी विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद प्रशासन ने शहर में वन-वे व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया। सप्ताह भर इसका डेमो भी किया गया है। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकर जी सिंह और यातायात क्षेत्राधिकारी को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि शहर के अमर टाकीज से गूलरनाका चौराहा, छावनी, बाकरगंज, पद्मकर चौराहा, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी, शंकर गुरु चौराहा से होकर गूलरनाका चौराहा से ट्रैफिक को निकालने के लिए डायग्राम के मुताबिक वनवे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है। इसका डेमो भी पूरा हो चुका है। 30 अप्रैल बुधवार से वन-वे व्यवस्था पूरी तरह लागू होगी। इसका सख्ती से अनुपालन कराया जाए।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका वनवे का सभी जगह बोर्ड लगवाएगी। साथ ही सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही व होमगार्ड के जवानों की तैनाती रहेगी। किसी ने नियम तोड़ा तो सीधे चालान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed