{"_id":"694ed54b65cf01cf160adbae","slug":"one-was-suspended-for-extortion-and-another-was-caught-taking-bribe-now-he-has-become-a-police-station-in-charge-banda-news-c-215-ckt1003-124879-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वसूली में निलंबित हुआ तो कोई घूस में पकड़ा गया, अब बने थानेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वसूली में निलंबित हुआ तो कोई घूस में पकड़ा गया, अब बने थानेदार
विज्ञापन
एसपी अरुण कुमार सिंह ने निरीक्षक समेत 21 दरोगा के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। एसपी अरुण कुमार सिंह ने एक निरीक्षक समेत 21 उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। उन्होंने यह बदलाव जिले में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए किया है। खास बात तो यह है कि ट्रकों से इंट्री के नाम पर वसूली में उपनिरीक्षक पंकज तिवारी, अनुपमा तिवारी व इमरान खां निलंबित हुए थे, वहीं शिव सागर दुबे रैपुरा से एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इन्हें बहाल कर थानों में तैनाती दी गई है।
एसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पुलिस लाइन से अनुपमा तिवारी को प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र बनाया गया है। दरोगा शिवसागर दुबे को मानिकपुर, इमरान खां को मऊ, सत्येंद्र नाथ तिवारी को न्यायिक सम्मन सेल, मो. अलीम को बरगढ़, संजय कुमार सिंह को पहाड़ी थाने में तैनाती मिली है।
देवेंद्र कुमार शुक्ला को बरगढ़ थाना से फील्ड यूनिट, कृष्ण देव को सदर कोतवाली से बरगढ़, रामकुमार को भरतकूप से सदर कोतवाली, वीरेंद्र राम को मऊ से भरतकूप, दिनेश पांडेय को रैपुरा से बहिलपुरवा, अरविंद कुमार यादव को बहिलपुरवा से राजापुर, अनिल कुमार सिंह को राजापुर से रैपुरा, इकराम खां को बरगढ़ से भरतकूप, रामेश्वर यादव को मानिकपुर से पहाड़ी, सुरेश प्रताप सिंह को पहाड़ी से मानिकपुर, संतोष त्रिपाठी को न्यायिक सम्मन सेल से भरतकूप, बिहारीलाल को न्यायालय सुरक्षा से सदर कोतवाली (जनसुनवाई) व राजकुमार राम को राजापुर थाना भेजा है।