फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One Teacher suspended, stopped salary

एक टीचर निलंबित, नौ का वेतन रोका

Tue, 19 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 19 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
One Teacher suspended, stopped salary

बड़ोखर बुजुर्ग। कसबे के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.सत्य नारायण ने अचानक निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर एक सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया और नौ का वेतन रोका।

विज्ञापन


बता दें कि चार दिन पूर्व प्रदेश सरकार के विशेष सचिव जीएस प्रियदर्शी ने यहां स्कूलाें का निरीक्षण किया था। उनके सामने ग्रामीणों ने परिषदीय स्कूलों की शिकायतें की थीं। सोमवार को बीएसए बड़ोखर बुजुर्ग पहुंचे। उनके साथ एबीएसए (महुआ) शिवऔतार भी थे। सबसे पहले कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


यहां 143 बालिकाओं में सिर्फ 6 कक्षा में मिलीं। प्रधानाध्यापिका निर्मला शुक्ला 12 मई से उपार्जित अवकाश पर मिलीं। बीआरसी के लिपिक ने उनका अवकाश स्वीकृत किया था। बीएसए ने इसका शासनादेश तलब किया। इसके साथ ही लिपिक का वेतन रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञान अध्यापिका प्रतिमा गुप्ता को रखरखाव के लिए 500 रुपये न देने पर प्रधानाध्यापक निर्मला शुक्ला का वेतन रोकने का आदेश दिया। डायरी न भरने पर सहायक अध्यापक प्रतिमा गुप्ता का वेतन रोक दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय पाल सिंह द्वारा डायरी न दिखाने और शिक्षा व्यवस्था ठीक न होने पर बीएसए ने उनका भी वेतन रोक दिया।

अनुदेशक नेहा सविता, अपूर्व कुशवाहा आदि के समय से स्कूल न आने पर वेतन रोक दिया। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दो कक्षों के निर्माण में देरी पर एबीएसए को जांच के आदेश दिए। 10 दिन से मिडडे-मील न बनने पर बीएसए ने ग्राम प्रधान को बुलाकर नाराजगी जताई।

पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में 152 बच्चों में मात्र चार उपस्थित मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापक कृष्णा साहू का वेतन रोक दिया। सहायक अध्यापक नंद कुमार रोजाना स्कूल बंद होने से दो घंटे पहले ही चले जाने और बच्चों में शिक्षा गुणवत्ता ठीक न पाए जाने पर बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया।


सहायक अध्यापक रागिनी गुप्ता व गायत्री सिंह का भी वेतन रोका। इन पर बच्चों को ठीक से न पढ़ाने का आरोप है। बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय के प्रशिक्षु टीचर्स को पढ़ाई में ढिलाई बरतने पर फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed