फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One more youth died in Mahoba road accident

महोबा सड़क हादसे में घायल एक और युवक की मौत

Thu, 30 Jul 2020 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
One more youth died in Mahoba road accident
बांदा। रविवार को महोबा में हादसे का शिकार हुई कार में मरने वाले युवाओं की संख्या बढ़कर चार हो गई है। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी 30 वर्षीय युवक ने बुधवार की रात कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में दम तोड़ा। गुरुवार को शाम शव आने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रविवार (26 जुलाई) नागपंचमी को सुबह बांदा से छह दोस्त कार से छतरपुर जा रहे थे। कानपुर-सागर हाईवे पर बरा गांव के पास बाइक सवार के सामने आ जाने से बेकाबू हो गई तेज रफ्तार कार पेड़ से जा टकराई। कैलाशपुरी निवासी अमित दीक्षित (28), कटरा निवासी विपिन दुबे (30) और हाथी खाना (अलीगंज) निवासी बाइक मैकेनिक जियारुल कुरैशी (36) की मौके पर ही मौत हो गई थी। कैलाशपुरी निवासी रामाशीष (36), राहुल रिछारिया (32) और बन्योटा निवासी सचिन अवस्थी उर्फ सच्चू (30) गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन

रामाशीष को झांसी और राहुल व सचिन को कानपुर रीजेंसी में भर्ती कराया गया था। बुधवार की रात करीब 10 बजे रीजेंसी में सचिन अवस्थी की भी मौत हो गई। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार को शाम यहां लाया गया। कुछ ही देर बाद हरदौली घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में व्यापार मंडल नेता अमित सेठ भोलू सहित व्यापारी व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन पद्माकर चौराहा में रेडीमेड व मोबाइल की दुकान किए था। उधर, राहुल रिछारिया अभी रीजेंसी में भर्ती है। उसके सिर में चोट बताई गई है। रामाशीष का झांसी मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed