फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One lakh crossed from the bag of co-operative auditor

कोआपरेटिव ऑडिटर के बैग से एक लाख पार

Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
One lakh crossed from the bag of co-operative auditor
बांदा। ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं ने कोआपरेटिव सीनियर आडिटर के बैग से एक लाख रुपये पार कर दिए। किराया देने पर उसे टप्पेबाजी की जानकारी हुई। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

शहर के धीरज नगर निवासी पुष्पा श्रीवास्तव कोआपरेटिव में सीनियर ऑडिटर पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को दोपहर उन्होंने छावनी स्थित यूनियन बैंक शाखा से एक लाख रुपये निकाले और बैग में रख लिए। ई-रिक्शा कर जिला परिषद के लिए रवाना हो गई। तभी ई-रिक्शा में पहले से सवार दो महिलाओं ने मौका पाकर ऑडिटर के बैग से रुपये पार कर दिए। सब्जी मंडी तिराहे पर दोनों उतर गईं। जानकारी ई-रिक्शा चालक को किराया देने के दौरान हुई। ठेकेदार पति कृपाशंकर श्रीवास्तव के साथ वह कोतवाली पहुंची और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ राकेश कुमार सिंह और इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने बताया कि ई-रिक्शा पर सवार महिलाओं की पहचान के लिए मार्ग के सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ई-रिक्शा चालक से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed