Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   One-hour-long cross-examination in the Manilal Patidar case

Banda News: मणिलाल पाटीदार मामले में एक घंटे हुई जिरह

Mon, 23 Nov 2026 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 23 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
One-hour-long cross-examination in the Manilal Patidar case
बांदा। महोबा के क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी की मौत से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सोमवार को विशेष अदालत (भ्रष्टाचार निवारण) में करीब एक घंटे तक जिरह हुई।
विज्ञापन

बर्खास्त आईपीएस मणिलाल पाटीदार के अधिवक्ता ने वादी मुकदमा रविकांत त्रिपाठी के बयानों पर सवाल-जवाब किए। हालांकि, लंच के बाद अधिवक्ता ने स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देते हुए जिरह जारी रखने में असमर्थता जताई और स्थगन प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

न्यायालय ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। मामले में मणिलाल पाटीदार न्यायालय में पेश हुए, जबकि अन्य आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी दी गई। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए सात दिसंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय में अजय इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर ब्रह्मदत्त, पूर्व सिपाही अरुण, सूर्या केमिकल के डीलर सुरेश सोनी और पूर्व एसओ देवेंद्र शुक्ला की ओर से हाजिरी माफी की अर्जी लगाई गई। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि मामले में कुल 53 गवाह हैं। सभी के बयान दर्ज किए जाने हैं। अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी।
न्यायालय में विचाराधीन मामले में तत्कालीन आईपीएस मणिलाल पाटीदार पर क्रशर कारोबारी इंद्रकांत त्रिपाठी से प्रतिमाह छह लाख रुपये रिश्वत मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।
इंद्रकांत त्रिपाठी ने सात सितंबर 2020 को रिश्वत मांगने का वीडियो सार्वजनिक किया था। इसके अगले दिन आठ सितंबर को उन्हें गोली लगी थी। 13 सितंबर 2020 को उनकी मौत हो गई थी।
इंद्रकांत के भाई रविकांत त्रिपाठी की शिकायत पर मणिलाल पाटीदार और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसके बाद 22 जुलाई 2021 को भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई पहले लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण अदालत में चल रही थी।

अब इसकी सुनवाई मंडल मुख्यालय बांदा स्थित भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में हो रही है। सोमवार को रविकांत त्रिपाठी के बयानों पर जिरह हुई, लेकिन अधिवक्ता के अस्वस्थ होने के कारण इसे आगे के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed