{"_id":"6097a73b8ebc3edd4717b4e7","slug":"one-died-and-one-injured-in-road-accident-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चचेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चचेरा भाई गंभीर
Sun, 09 May 2021 02:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 09 May 2021 02:41 PM IST
सार
घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर राहगीरों को चकमा देकर मौके से भाग निकला l घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
बांदा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। अतर्रा क्षेत्र में बाइक सवार युवकों को ईंट लदे बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर राहगीरों को चकमा देकर मौके से भाग निकला l घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया l पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।